कृषि संकट से उबरने के लिए महाराष्ट्र को मिलेगा 13,650 करोड़ का पैकेज!

सूत्रों की माने तो इस प्रस्ताव के अंतर्गत 83 छोटे सिंचाई प्रोजेक्ट कवर होंगे. इनमें से 66 प्रोजेक्ट विदर्भ और 17 मराठवाड़ा में है. इसके अलावा 8 बड़े और मध्यम श्रेणी प्रोजेक्ट भी इस पैकेज के तहत आएंगे.

Advertisement
 नितिन गड़करी. नितिन गड़करी.

आदित्य बिड़वई

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2018,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

महाराष्ट्र में विदर्भ और मराठवाड़ा के 14 जिलों को कृषि संकट से उबारने के लिए केंद्र सरकार राज्य को स्पेशल पैकेज देने की तैयारी कर रही है. इस पैकेज के तहत राज्य को 13,650 करोड़ रुपये अगले पांच साल में मिल सकते हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गड़करी ने हाल ही में प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को रखा. जिसे अंतर-मंत्रालय व्यय वित्त समिति ने कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा है.

Advertisement

सूत्रों की माने तो इस प्रस्ताव के अंतर्गत 83 छोटे सिंचाई प्रोजेक्ट कवर होंगे. इनमें से 66 प्रोजेक्ट विदर्भ और 17 मराठवाड़ा में है. इसके अलावा 8 बड़े और मध्यम श्रेणी प्रोजेक्ट भी इस पैकेज के तहत आएंगे.

इन सभी प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 13,651.61 करोड़ रुपये आने का अनुमान है. इसमें भी 3,412 करोड़ रुपये भारत सरकार की ओर से केंद्रीय सहायता के रूप में दिए जाएंगे.

प्रस्ताव में यह कहा गया है कि महाराष्ट्र में 2012 से 2016 तक भारी कृषि संकट पैदा हुआ है. यह स्थिति विदर्भ और मराठवाड़ा में और भी खराब है.  

किसान आत्महत्या कर रहे हैं और आत्महत्या करने की वजह पानी ना गिरना और सिंचाई संसाधनों में कमी है. फसल अच्छी ना होने पर किसान लोन ले रहे हैं और उसे चुका नहीं पाते हैं.

Advertisement

इसलिए मराठवाड़ा और विदर्भ के 14 जिलों में सिंचाई के संसाधन लगाने की आवश्यकता है. फिलहाल केवल 6.40 % इलाकों की ही केवल सिंचाई हो पा रही है. बाकी 93.6% एरिया पानी पर निर्भर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement