महाराष्ट्र चुनाव: AAP के 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, 21 अक्टूबर को चुनाव

महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. यहां 21 अक्टूबर को मतदान है और 24 को नतीजे आएंगे.

Advertisement
महाराष्ट्र में 8 प्रत्याशियों की AAP की पहली लिस्ट जारी (फाइल फोटो-ANI) महाराष्ट्र में 8 प्रत्याशियों की AAP की पहली लिस्ट जारी (फाइल फोटो-ANI)

पूजा शाली

  • महाराष्ट्र,
  • 23 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

  • AAP ने विधानसभा चुनावों के लिए घोषित किए प्रत्याशियों के नाम
  • 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. यहां 21 अक्टूबर को मतदान है और 24 को नतीजे आएंगे. ब्रह्मपुरी, जोगेश्वरी ईस्ट, करवीर, नंदगांव, कोठरूद, चांदीवली, डिंडोशी और परवती विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है.

आम आदमी पार्टी ने ब्रम्हपुरी विधानसभा से प्रोमिता गोस्वामी को टिकट दिया है, वहीं पूर्वी जोगेश्वरी से विट्ठल गोविंद को टिकट दिया गया है. करवीर विधानसभा से आनंद दादू, नंदगांव विधानसभा से विशाल वादघुले को टिकट मिला है. कोठरुद विधानसभा से डॉक्टर अभिजित मूरे, चांदीवली से सिराज खान, डिंडोशी से दिलीप तावड़े को टिकट दिया गया है.

Advertisement

महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने 122 सीटें जीती थी और इसकी सहयोगी शिवसेना को 63 सीटें मिली थी.

वहीं कांग्रेस ने 42 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 41 सीटों पर कब्जा जमाया था. अन्य के खाते में 20 सीटें गईं थीं. कांग्रेस और राकांपा ने राज्य में 15 वर्षों तक सत्ता साझा करने के बाद 2014 में विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement