NCP को एक और झटका, MLA दिलीप सोपल ने दिया इस्तीफा, शिवसेना में होंगे शामिल

शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को एक और झटका लगा है. महाराष्ट्र के बार्शी से एनसीपी विधायक दिलीप सोपल ने इस्तीफा दे दिया है. वह जल्द ही शिवसेना ज्वॉइन करेंगे. पिछले कई दिनों दिलीप सोपल शिवसेना नेतृत्व के संपर्क में थे. इससे पहले एनसीपी के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर, सचिन अहीर समेत कई विधायक शिवसेना में शामिल हो चुके हैं. एनसीपी के कई और नेता शिवसेना के संपर्क में हैं.

Advertisement
ब्रेकिंग ब्रेकिंग

कमलेश सुतार

  • मुंबई,
  • 26 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को एक और झटका लगा है. महाराष्ट्र के बार्शी से एनसीपी विधायक दिलीप सोपल ने इस्तीफा दे दिया है. वह जल्द ही शिवसेना ज्वॉइन करेंगे. पिछले कई दिनों दिलीप सोपल शिवसेना नेतृत्व के संपर्क में थे. इससे पहले एनसीपी के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर, सचिन अहीर समेत कई विधायक शिवसेना में शामिल हो चुके हैं. एनसीपी के कई और नेता शिवसेना के संपर्क में हैं.

Advertisement

असल में, महाराष्ट्र में विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेताओं का पार्टी छोड़ने के सिलसिला जारी है. महाराष्ट्र एनसीपी के पूर्व प्रमुख और पूर्व मंत्री भास्कर जाधव ने पार्टी को अलविदा बोल दिया है. बताया जा जा रहा है कि वह जल्द ही शिवसेना में शामिल हो सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक जाधव ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से रविवार को मुलाकात की और दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब घंटे भर चली. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में दोनों नेताओं के बीच की यह दूसरी मुलाकात थी और इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि जाधव जल्द ही शिवसेना में शामिल हो सकते हैं.

बता दें कि जाधव कोंकण क्षेत्र के गुहागर विधानसभा क्षेत्र से अभी विधायक हैं. जाधव कांग्रेस-एनसीपी सरकार में मंत्री रहे हैं और राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं. जाधव से पहले एनसीपी को झटका देते हुए पार्टी के मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर शिवसेना का दामन थाम लिया था.

Advertisement

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बांद्रा में ठाकरे के आवास मातोश्री पर एक समारोह में अहीर और उनकी पत्नी संगीता को पार्टी  शामिल किया गया. अहीर शिवसेना में तब शामिल हुए जब एनसीपी के कई अन्य बड़े नेताओं के भी पार्टी छोड़ने की अटकलें हैं. जाधव का शिवसेना में शामिल होने को उसी अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.

एनसीपी छोड़ बीजेपी और शिवसेना में शामिल हो रहे अपने नेताओं पर शरद पवार कड़ी प्रक्रिया जाहिर कर चुके हैं.  पिछले दिनों शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नाम लिए बिना कहा था कि जिनके हाथ में सत्ता होती है, वे लोगों को अपनी तरफ लाने की कोशिश करते हैं. जैसा कि मैंने उनमें से कुछ के साथ बात की, (प्रवर्तन निदेशालय) ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है, ठीक वैसे ही जैसे कोल्हापुर में हुआ था.

शरद पवार का इशारा हसन मुश्रीफ के यहां आयकर विभाग के छापे से था. शरद पवार ने कहा कि हसन मुश्रीफ को अपनी पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया और बाद में छापेमारी हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement