MP: सागर में करंट लगने से 20 गायों की दर्दनाक मौत, CM कमलनाथ ने जताया शोक

गायों का झुंड गांव के बाहरी इलाके में घास चर रहा था तभी वहां 33 केवी की हाईटेंशन लाइन टूट कर जमीन पर गिर पड़ी. इलाके में भारी बारिश के बाद तार टूट कर जमीन पर गिर गया था. जमीन गीली होने के चलते उसमे तेजी से करंट फैला जिसकी चपेट में आने से 20 गायों की दर्दनाक मौत हो गई.

Advertisement
 करंट लगने से 20 गायों की मौत (फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर) करंट लगने से 20 गायों की मौत (फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर)

रवीश पाल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 12:35 AM IST

मध्य प्रदेश से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां करंट लगने से 20 गायों की मौत हो गई. ये घटना सागर जिले के रहली इलाके के कडता गांव की है. बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर गायों का झुंड गांव के बाहरी इलाके में घास चर रहा था लेकिन वहां 33 केवी की हाईटेंशन लाइन टूट कर जमीन पर गिर पड़ा.

Advertisement

इलाके में भारी बारिश के बाद तार टूट कर जमीन पर गिर गया था. जमीन गीली होने के चलते उसमे तेजी से करंट फैला जिसकी चपेट में आने से 20 गायों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए.

नेता प्रतिपक्ष ने की मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलने पर मध्य प्रदेश विधानसभा ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव मौके पर पहुंचे और उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की. उन्होंने कहा कि जिन गायों की मृत्यु हुई है उनके स्वामी को जल्द मुआवजा मिले और घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो.

ऊर्जा मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

घटना की जानकारी मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने घटना की जांच के निर्देश जारी कर दिए. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और लिखा, 'सागर जिले के ग्राम कड़ता मे 20-25 गायों की करंट से जो मृत्यु हुई है, उसका मुझे बेहद दुःख है अतः उनकी क्षतिपूर्ति की राशि नियमानुसार देय होगी. इस शिकायत के निराकरण हेतु एस.ई. सागर को संबंधित लापरवाह अधिकारियों की जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दे रहा हूं.'

Advertisement

सीएम ने जताया दुख

घटना पर सीएम कमलनाथ ने दुख जताते हुए कहा, 'सागर जिले के ग्राम कड़ता में बिजली के तार टूटने से करंट से 20 गायों की मृत्यु की घटना बेहद दुखद है. नियमानुसार मृत गायों के मालिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही इस मामले की जांच भी करवायी जायेगी. यदि किसी की लापरवाही या दोष सामने आया तो उस पर भी कड़ी कार्यवाही होगी.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement