MP: IIFA में फिल्मी सितारों को 'कड़कनाथ मुर्गा' खिलाने की मांग

मध्य प्रदेश में आईफा अवॉर्ड का आयोजन होने वाला है. इसके लिए प्रदेश में तैयारियां चल रही हैं, वहीं मुंबई से आने वाले बॉलीवुड कलाकार को इस बार कड़कनाथ मुर्गा भी खिलाया जा सकता है. कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ के निदेशक ने सीएम कमलनाथ को चिट्ठी लिखकर यह मांग की है.

Advertisement
कड़कनाथ मुर्गा (फाइल फोटो) कड़कनाथ मुर्गा (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • झाबुआ ,
  • 24 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST

  • IIFA अवॉर्ड में आने वाले सितारों को परोसा जाए कड़कनाथ मुर्ग
  • सीएम कमलनाथ से आग्रह- मुर्गा और दाल-पानिया परोसा जाए

क्या इंदौर में होने वाले आईफा अवॉर्ड में शिरकत करने वाले देश-विदेश के मेहमान और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग कड़कनाथ के स्वाद का लुत्फ ले पाएंगे? अगर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चाहा तो ये मुमकिन हो सकता है.

झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र के कड़कनाथ अनुसंधान और उत्पादन परियोजना के डायरेक्टर ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिख आग्रह किया है कि आईफा अवॉर्ड में आने वाले फिल्मी सितारों को झाबुआ की पहचान बन चुका कड़कनाथ मुर्गा और दाल-पानिया परोसा जाए जिससे आदिवासी अंचल के इन दो मशहूर व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके.

Advertisement

कड़कनाथ मुर्गे में कम मात्रा में फैट

पत्र में डायरेक्टर ने लिखा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आईफा अवार्ड को मध्य प्रदेश के आदिवासियों को समर्पित किया है. झाबुआ के आदिवासी अंचल में पाए जाने वाले कड़कनाथ मुर्गे में कम मात्रा में फैट होता है और ये प्रोटीन-आयरन से भरपूर होता है. अगर आईफा अवॉर्ड में आने वाले फिल्मी सितारों को खिलाया जाएगा तो इससे आदिवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

कृषि विज्ञान केंद्र ने बाकायदा इसे ट्वीट भी किया है. आईफा अवार्ड के लिए एमपी टूरिज्म विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है. पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने भी कृषि विज्ञान केंद्र की फिल्मी सितारों को कड़कनाथ परोसे जाने की मांग का समर्थन किया है, साथ ही कहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आईफा अवार्ड प्रदेश के आदिवासियो को समर्पित किया है, हम कोशिश करेंगे कि आदिवासियों की कला संस्कृति और खानपान की भी आईफा अवार्ड में ब्रांडिंग हो. बघेल ने कहा कि आईफा अवॉर्ड में आने वाले फिल्मी सितारों को कड़कनाथ मुर्गा परोसने की कोशिश करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement