नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) संसद से पारित होने के बाद पूरे देश में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार लगातार CAA के समर्थन में जागरुकता के लिए काम कर रही है. यही नहीं केंद्र सरकार शुक्रवार को गजट नोटिफिकेशन (
विशालतम जागरुकता अभियान
अहमदाबाद में आयोजित बीजेपी के सीएए के समर्थन में पार्टी के विशालतम जागरुकता अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संशोधित नागरिकता कानून पर लिखे गए 5.5 लाख पत्रों का अमित शाह ने प्रदर्शित किया. इन पत्रों को 'CAA (सीएए)' शब्दों का आकार देते हुए रखा गया. बीजेपी ने सीएए के समर्थन में विशालतम जागरुकता अभियान रखा था.
प्रदेश बीजेपी का दावा है कि यह सीएए के समर्थन में पार्टी का विशालतम जागरुकता अभियान है. इसे लिम्का बुक्स ऑफ रिकार्ड्स और वर्ल्ड रिकार्ड ऑफ इंडिया में स्थान मिला है.
CAA लागू करने पहला राज्य?
बता दें उत्तर प्रदेश CAA को लेकर विरोध प्रदर्शन से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा वहीं अब नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योगी सरकार ने ऐलान किया है कि यूपी सरकार CAA को सूबे में सबसे पहले इस कानून को लागू करेगी.
दूसरी ओर रविवार को बीजेपी की ओर से सीएए के समर्थन में देशव्यापी जन जागरण अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. यहां जबलपुर में गृह मंत्री नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित की गई बड़ी रैली को संबोधित करेंगे.
aajtak.in