दिल्ली के बाद झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप के झटके, तीव्रता 4.17

झारखंड में भूकंप का झटका महसूस किया गया है. सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ. रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:03 PM IST

  • सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर महसूस किए गए झटके
  • अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

दिल्ली के बाद झारखंड में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया. झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही. फिलहाल, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

3 जून को रात में नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 थी. एक हफ्ते में दूसरी बार नोएडा में झटके महसूस किए गए थे. इससे पहले 29 मई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. बीते कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में कितना बड़ा है भूकंप का खतरा, क्या है तैयारी

दिल्ली-एनसीआर में कब-कब महसूस किए गए भूकंप के झटके

3 जून, 2020- नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है. रात 10 बजकर 42 मिनट पर झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र दक्षिण-पूर्व नोएडा में था.

29 मई, 2020- दिल्ली और इसे सटे कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई.

28 मई, 2020- 29 मई के एक दिन पहले भी दिल्ली में भूकंप आया था. इसकी तीव्रता 2.5 थी. यानी 24 घंटे के अंदर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

15 मई, 2020- 15 मई को दिल्ली में भूकंप का झटका महसूस किया गया था. हालांकि, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता केवल 2.2 थी.

Advertisement

दिल्ली में क्यों हमेशा बना रहता है भूकंप का खतरा? जानें खतरे के किस जोन में है राजधानी

10 मई, 2020- 10 मई को दोपहर में करीब 1.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 थी.

13 अप्रैल, 2020- 13 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी. भूकंप का केंद्र दिल्ली ही था.

12 अप्रैल, 2020- रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 3.5 मापी गई है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन था. इसके बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए.

20 दिसंबर, 2019- शाम 5 बजकर 9 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई. इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के काबुल में उत्तर-पूर्व में था.

एक हफ्ते में दूसरी बार नोएडा में भूकंप, साल में 10 बार हिल चुका है दिल्ली-NCR

19 नवंबर, 2019- दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र बिंदु भारत-नेपाल था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई.

24 सितंबर, 2019- दिल्ली-एनसीआर में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. ये झटके शाम करीब 4 बजकर 35 मिनट पर महसूस हुए. भूकंप के झटके काफी तेज थे. दिल्ली एनसीआर के साथ ही कश्मीर में तेज झटके महसूस हुए. पूरे उत्तर भारत में भूकंप को महसूस किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement