Jharkhand: जामताड़ा से कांग्रेस के इरफान अंसारी ने लहराया जीत का परचम

झारखंड जामताड़ा में अंतगर्त दो सीटें नाला और जामताड़ा आती हैं. जामताड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार इरफान अंसारी ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है.

Advertisement
साइबर क्राइम के लिए जामताड़ा को पूरे देश में जाना जाता है. साइबर क्राइम के लिए जामताड़ा को पूरे देश में जाना जाता है.

aajtak.in

  • जामताड़ा,
  • 23 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस बार जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को बहुमत हासिल है. वहीं, बीजेपी दोबार सत्ता पर काबिज होने में विफल हुई है. झारखंड  के जामताड़ा जिले में दो सीटें नाला और जामताड़ा आती हैं.

Jharkhand Election Results Live: CM रघुवर बोले- हम जीत रहे हैं, सरकार BJP की बनेगी

 जामताड़ा जिले की विधानसभा सीटें-

Advertisement

1. नाला: इस विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान 20 दिसंबर को हुआ था. यहां से झारखंड मुक्ति मोर्चा के रवींद्र नाथ महतो ने जीत हासिल की है, उन्हें 61356 वोट मिले हैं.

2. जामताड़ा: यहां से कांग्रेस से उम्मीदवार इरफान अंसारी ने भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है. उन्हें 112829 वोट मिले हैं. कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी के बिरेंद्र मंडल मुकाबले में कड़ी टक्कर दी है. इस विधानसभा सीट के लिए मतदान पांचवें चरण में हुआ था.

जामताड़ा के बारे में-

जामताड़ा को दुमका जिले से अलग करके नया जिला बनाया गया था. इसके उत्तर में देवघर, पूर्व में दुमका, पश्चिम में बंगाल और दक्षिण में धनबाद, प. बंगाल और पश्चिम में गिरिडीह जिला है. जामताड़ा देश में साइबर क्राइम का गढ़ माना जाता है. यहां के साइबर क्रिमिनल के निशाने पर देश की कई बड़ी हस्तियां तक आ चुकी हैं. जामताड़ा का इतिहास संथाल परगना से अलग नहीं है. 1855 में इस इलाके को ब्रिटिश जंगलेटेरी (जंगली तराई) कहते थे. इसमें संथाल परगना, हजारीबाग, मुंगेर और भागलपुर आते थे.

Advertisement

जामताड़ा के करमाटांड़ में ही बांग्ला लिपि और बांग्ला भाषा के पितामह कहे जाने वाले ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए. करमाटांड में वे केवल संथालों के साथ रहे ही नहीं बल्कि उन्होंने उनके सामाजिक उत्थान के लिए भी काफी प्रयास किया. उन्होंने संथाल की लड़कियों के लिए सबसे पहला औपचारिक विद्यालय प्रारम्भ किया जो शायद हमारे देश का संभवत: पहला औपचारिक बालिका विद्यालय था. विधवा विवाह के लिए बड़ा काम किया. उन्हीं के प्रयास से सरकार ने विधवा विवाह को मान्यता दी.

झारखंड चुनाव परिणाम 2019 Live: बीजेपी विदा, सोरेन को सत्ता

तीन बार से लगातार बदल रहे हैं विधायक

जामताड़ा में भारतीय जनता पार्टी पिछली बार 2005 में विधानसभी चुनाव जीती थी. तब यहां से भाजपा के विष्णु प्रसाद भैया विधायक थे. 2009 में विष्णु प्रसाद भैया ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से चुनाव लड़ा. विधायकी जीत भी ली. लेकिन 2014 में कांग्रेस के इरफान अंसारी ने भाजपा के बिरेंद्र मंडल को 9137 वोटों से हराकर विधायक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया. अब इस बार देखना ये है कि झामुमो और कांग्रेस क्या मिलकर भाजपा को चुनावी संग्राम से बाहर करती हैं या सीट गंवाती हैं?

आबादी 7.91 लाख, साक्षरता दर 64.59 फीसदी

Advertisement

2011 की जनगणना के अनुसार जामताड़ा की कुल आबादी 791,042 है. इसमें से 404,830 पुरुष और 386,212 महिलाएं हैं. जिले का औसत लिंगानुपात 954 है. जिले की 9.6 फीसदी आबादी शहर और 90.4 फीसदी ग्रामीण इलाकों में रहती है. जिले की औसत साक्षरता दर 64.59 फीसदी है. पुरुषों में शिक्षा दर 63.79 फीसदी और महिलाओं में 43.51 फीसदी है.  

जामताड़ा की जातिगत गणित

अनुसूचित जातिः 72,885

अनुसूचित जनजातिः 240,489

जानिए...जामताड़ा में किस धर्म के कितने लोग रहते हैं

हिंदूः 550,560

मुस्लिमः 164,406

ईसाईः 4,419

सिखः 520

बौद्धः 118

जैनः 783

अन्य धर्मः 68,564

जिन्होंने धर्म नहीं बतायाः 1,672

जामताड़ा में कामगारों की स्थिति

जामताड़ा की कुल आबादी में से 326,631 किसी न किसी तरह के रोजगार से जुड़ी है. इनमें से 37.5 फीसदी स्थाई रोजगार में हैं या साल में 6 महीने से ज्यादा कमाई करते हैं.

मुख्य कामगारः 122,434

किसानः 42,802

कृषि मजदूरः 26,814

घरेलू उद्योगः 6,154

अन्य कामगारः 46,664

सीमांत कामगारः 204,197

जो काम नहीं करतेः 464,411

जामताड़ा का पर्यटन, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत

जामताड़ा रेलवे स्टेशन से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित है लाधना डैम. यहां हर रोज सैकड़ों पर्यटक आते हैं. यहां नौकायन करने का आनंद लेने लोग आते हैं. जामताड़ा में पर्वत विहार पार्क भी है. यह शहर के लोगों के लिए बेहतरीन पिकनिक स्पॉट है. यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बेहद मनमोहक होता है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement