झारखंड: सिलेंडर विस्फोट में उड़ गया पूरा मकान, 2 मासूमों समेत 4 की गई जान

ये मामला मामला तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ स्थित बुधन राय नाम के व्यक्ति के घर का है, जहां शनिवार देर रात करीब 10.15 बजे सिलेंडर में विस्फोट हो गया. जिसमें दो मासूम बच्चों समेत, चार लोगों की मौत हो गयी.

Advertisement
जेसीबी से मलबा हटाया गया है. जेसीबी से मलबा हटाया गया है.

सत्यजीत कुमार

  • गिरिडीह,
  • 28 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 8:41 AM IST
  • खाना खाने के बाद सोने गया था परिवार
  • अचानक हुए विस्फोट से पूरा घर उड़ गया
  • घर में विस्फोटक पदार्थ की जताई जा रही है आशंका

झारखंड के गिरिडीह में सिलेंडर फटने से दो मासूम बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई. मामला तिसरी थाना क्षेत्र के खिड़किया मोड़ स्थित बुधन राय नाम के व्यक्ति के घर का है जहां शनिवार देर रात करीब 10.15 बजे सिलेंडर में विस्फोट हो गया. जिसमें दो मासूम बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गयी.

बताया जा रहा है कि खिड़किया मोड़ निवासी बुधन राय शनिवार की रात को अपने पूरे परिवार के साथ खाना-खाने के बाद सोने के लिए चले गए थे. इसी बीच रात करीब 10.15 बजे अचानक घर में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया जिससे पूरा घर उड़ गया. इस घटना में बुधन राय के पुत्र लिलो राय की पत्नी सुनीता देवी, लिलो राय का ढाई वर्ष का पुत्र आयुष कुमार, लिलो राय का दो माह का नवजात पुत्र और बुधन राय की पत्नी कामेश्वरी देवी की मौत हो गयी.

Advertisement

घटना इतनी भयावह थी मकान पूरी तरह से उड़ गया और घर में मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए. इधर घटना के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. वंही घटना के बाद प्रशासन की ओर से मलबे को हटाने के लिए चार जेसीबी मंगवाई गईं और मलबे को साफ़ करवाया गया. इधर सूत्रों के द्वारा दूसरी जानकारी ये भी मिल रही है कि बुधन राय खदान में विस्फोटक की सप्लाई करता था और घटना के वक्त उसके घर में विस्फोटक भी मौजूद थे, जिस कारण ये विस्फोट हुआ है.

डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट होने की सूचना है, सिलेंडर विस्फोट होने से एक घर ध्वस्त हुआ है, जिसके मलबे में कई लोग दब गए हैं. इसमें चार लोगों की मौत की सूचना मिल रही है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान पहुंच गए हैं और राहत का कार्य चलाया जा रहा है. मलबा हटाकर लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है. (इनपुट-गिरिडीह से सूरज सिन्हा)

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement