आर्मी चीफ कल जाएंगे कश्मीर, आतंकी घुसपैठ के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन की करेंगे समीक्षा

हाल ही में भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और पीओके स्थित आतंकी लॉन्च पैड और गोला-बारूद के भंडार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था.

Advertisement
आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Courtesy- PTI) आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Courtesy- PTI)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली/श्रीनगर,
  • 15 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 8:29 PM IST

  • LoC के पास बनीं सैन्य चौकियों की तैयारियों का भी ले सकते हैं जायजा
  • PAK लगातार सीमा पार से आतंकी घुसपैठ कराने की कर रहा कोशिश

भारतीय सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे गुरुवार को कश्मीर जाएंगे और आतंकी घुसपैठ के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन की समीक्षा करेंगे. आर्मी चीफ नरवणे का यह कश्मीर दौरा उस समय सामने आ रहा है, जब पूरी दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जूझ रही है और पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों में लगा हुआ है.

Advertisement

पाकिस्तानी सेना लगातार सीजफायर तोड़ने के साथ ही सीमापार से आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है. हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. आजतक से बातचीत में सूत्रों ने बताया कि सीमापार से होने वाली घुसपैठ और आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन की समीक्षा करने के लिए आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे श्रीनगर जाएंगे.

सूत्रों के मुताबिक आर्मी चीफ नरवणे नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास बनीं सेना की चौकियों की तैयारियों का भी जायजा ले सकते हैं. इससे पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और पीओके स्थित आतंकी लॉन्च पैड व गोला-बारूद के भंडार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था.

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संकट के बीच पाकिस्तान ने आतंकी घुसपैठ कराने की कोशिश तेज कर दी है. एक अप्रैल को पाकिस्तान ने केरन सेक्टर से आतंकियों की घुसपैठ कराने की नाकाम कोशिश की थी. इस दौरान भारतीय सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया था.

Advertisement

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और सीमा पार से लगातार गोलाबारी कर रहा है. हालांकि उसको मुंह की खानी पड़ रही है. पाकिस्तान कश्मीर मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उठाने की कोशिश कर चुका है, लेकिन उसको हर बार हार का सामना करना पड़ा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement