J&K: बारामूला जिले से लापता इंजीनियर का शव एलजेएचपी बैराज से मिला

शव को घटनास्थल से कब्जे में ले लिया गया और चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है. एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने इंजीनियर की मौत के संभावित कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
लापता इंजीनियर का शव एलजेएचपी बैराज से मिला लापता इंजीनियर का शव एलजेएचपी बैराज से मिला

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 29 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

बारामूला जिले में लोअर झेलम हाइडल प्रोजेक्ट (एलजेएचपी) में एक बैराज से एक सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) का शव मिला है. वे कई दिनों से लापता थे. 

एईई गुरमीत सिंह के लापता होने की सूचना मिलने के बाद बारामूला पुलिस ने मामले की जांच के लिए डीवाईएसपी बारामूला के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था.

एसआईटी के अलावा, पुलिस ने सार्वजनिक सहायता मांगने के साथ-साथ किसी भी संभावित सुराग को उजागर करने के लिए एसडीआरएफ, कैनाइन स्क्वाड, ड्रोन निगरानी को शामिल करते हुए एक व्यापक अभियान भी शुरू किया था. गहन छानबीन के बाद सिंह का शव गैंटमुल्ला में लोअर झेलम हाइडल प्रोजेक्ट (एलजेएचपी) में एक बैराज में पड़ा देखा गया.

Advertisement

शव को घटनास्थल से कब्जे में ले लिया गया और चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है.

एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने इंजीनियर की मौत के संभावित कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ने कहा, 'एक बार जब हमारे पास कोई डिटेल होगा, तो हम उसे साझा करेंगे.'
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement