हरियाणा के झज्जर में बीजेपी के स्थानीय नेता और उनके समर्थकों द्वारा टोल बूथ ऑपरेटर के साथ मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वीडियो में चार-पांच लोगों की भीड़ बूथ ऑपरेटर के कक्ष में घुसती है और बूथ ऑपरेटर के साथ जबरदस्त तरीके से मारपीट करती है. भीड़ में से एक आदमी आगे निकलकर बूथ ऑपरेटर की पहले हाथों से पिटाई करता है और थोड़ी देर बाद डंडे से पिटाई कर रहे हैं.
वीडियो देखिए
राज ठाकरे ने भी दिया था विवादित बयान
इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण के सुप्रीमो बयान देते हुए कहा था कि उनका कोई भी समर्थक महाराष्ट्र में कोई भी टोल टैक्स नहीं भरे. यदि कोई टैक्स मांगता है तो उसे अपने स्टाइल में जवाब दो, उसे वहीं और उसी वक्त पीटो.
शिवसेना विधायक अनिल कदम की गुंडागर्दी
महाराष्ट्र के नासिक में शिवसेना के और उनके समर्थकों ने एक टोल पर महिला टोल कर्मचारी से बदसलूकी की. टोल देने के बजाए महिला कर्मचारी द्वारा पर उतारू हो गए.
अकरम शकील