हरियाणा के जींद में पुलिस इंस्पेक्टर पर महिला से रेप का आरोप, गिरफ्तार

हरियाणा के जींद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पर पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी पर एक महिला के साथ रेप का आरोप लगा है. हरियाणा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आरोपी इंस्पेक्टर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
पुलिस इंस्पेक्टर ने किया रेप पुलिस इंस्पेक्टर ने किया रेप

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

हरियाणा के जींद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पर पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी पर एक महिला के साथ रेप का आरोप लगा है. हरियाणा पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवा रही है. पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद आरोपी इंस्पेक्टर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

हरियाणा के जींद की डीएसपी पुष्पा ने कहा, केस दर्ज कर लिया है, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी और पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

हरियाणा में इससे पहले भी दिल दहला देने वाली रेप की घटनाएं सामने आई थीं. हरियाणा की पलवल पुलिस ने एक युवक के खिलाफ एक छात्रा से रेप करने का मुकदमा दर्ज किया था. आरोप था कि युवक ने पहले कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से दोस्ती कर उसके अश्लील फोटो क्लिक किए और बाद में फोटो दिखा कर ब्लैकमेल किया था. इस दौरान आरोपी ने छात्रा के साथ कई बार रेप भी किया था. बाद में छात्रा के अश्लील फोटो उसकी मां को भेज दिया था.

पुलिस का कहना था कि पीड़ित युवती की आरोपी से जानपहचान एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. जुलाई 2017 को पीड़िता ने 12वीं कक्षा पास कर दिल्ली के एक कॉलेज में एडमिशन लिया था. छात्रा दिल्ली में एक कमरा लेकर रहने लगी और कोचिंग लेनी शुरू कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »