सुषमा स्वराज की याद में इस तारीख को बदल जाएगा अंबाला बस स्टैंड का नाम

हरियाणा सरकार ने सुषमा स्वाराज के सम्मान में एक बड़ा काम करने का फैसला लिया है. सरकार 14 फरवरी को उनके जन्मदिन के मौके पर अंबाला बस स्टैंड का नाम बदल कर उनके नाम पर रखने वाली है.

Advertisement
14 फरवरी को होता है सुषमा स्वराज का जन्मदिन (फाइल फोटो: PTI) 14 फरवरी को होता है सुषमा स्वराज का जन्मदिन (फाइल फोटो: PTI)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 24 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

  • हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने की घोषणा
  • बीजेपी विधायक असीम गोयल ने किया था अनुरोध

हरियाणा की खट्टर सरकार ने बीजेपी की दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की याद में एक बड़ा कदम लेने जा रही है. जानकारी के मुताबिक अंबाला नगर बस अड्डे का नाम बदलकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का निर्णय लिया है.

Advertisement

हरियाणा के परविहन मंत्री ने की घोषणा

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा की कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रस्ताव को प्रभाव में लाने की मंजूरी दे दी है. उन्होंने बताया कि अंबाला नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि सुषमा स्वराज के नाम पर बस अड्डे का नाम रखा जाए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली का दिल कभी नहीं जीत पाया बीजेपी का सीएम कैंडिडेट, 5 नेता रहे हैं फेल

14 फरवरी को बदल जाएगा बस स्टैंड का नाम

शर्मा ने एक बयान में कहा, "अंबाला की रहने वाली सुषमा स्वराज जी देश की एक प्रमुख राजनीतिज्ञ थीं." उन्होंने कहा कि दिवंगत केंद्रीय मंत्री की जयंती 14 फरवरी को बस स्टैंड का नाम बदल दिया जाएगा. भारत की विदेशी कूटनीति में मानवीय दृष्टिकोण लाने वाली दिग्गज बीजेपी नेता का पिछले साल 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 1993 से अबतक 6 चुनाव, जानिए कब किसके सिर सजा ताज

अन्य बेटियों को शिखर पर पहुंचने की मिलेगी प्रेरणा

आपको बता दें कि 14 फरवरी को सुषमा स्वारज का जन्मदिन है, इसलिए बस अड्डे का नाम भी उसी दिन बदला जाने वाला है. मूलचंद शर्मा ने पीटीआई को बताया कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी अपने कार्यक्षेत्र के शिखर पर पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी.

(एजेंसी इनपुट: PTI)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement