केंद्र सरकार कि आईडीएस स्कीम के तहत 13860 करोड़ घोषित करने वाले महेश शाह के खिलाफ आयकर विभाग अब क्रिमिनल कार्रवाई कि तैयारी कर रहा है. आयकर विभाग के प्रिन्सिपल कमिश्नर गुजरात क्षेत्र ने जानकारी दी है कि महेश शाह के डिक्लेरेशन को पहेले से ही सस्पेक्ट माना था, इतनी बड़ी राशि होने कि वजह से आयकर विभाग को पहले से अंदेशा था कि ये सही नहीं है, नोडल ऑफिसर इस मामले में जानकारी लेकर महेश शाह के खिलाफ क्रिमिनल प्रोसीक्यूशन करेगा.
वहीं महेश शाह मामले में ने CBDT को भी अपनी रिपोर्ट सौंपी है, आयकर विभाग के अधिकारी के मुताबिक वो बहुत जल्द महेश
शाह को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब करेंगे.
गौरतलब है कि शाह 30 सितंबर को बंद हुई के तहत 13,860 करोड़ रुपये की अघोषित आय की घोषणा कर चर्चा में आए थे.
गोपी घांघर