हार्दिक पटेल ने की 'चौक पर चर्चा', कहा- खाली करो सिंहासन, जनता आ रही है

उत्तर गुजरात के पाटन से हार्दिक पटेल ने एक बार फिर आरक्षण आंदोलन की शुरुआत की. हार्दिक पटेल ने पाटीदारों को आरक्षण देने की मांग को लेकर एक रोड शो किया. हार्दिक ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चाय पर चर्चा' की तर्ज पर लोगों से 'चौक पर चर्चा' की, जिसमें पाटीदार समुदाय के हजारों लोगों के अलावा दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए.

Advertisement
हार्दिक पटेल ने पाटीदारों को आरक्षण की मांग पर पाटन में रोड शो किया हार्दिक पटेल ने पाटीदारों को आरक्षण की मांग पर पाटन में रोड शो किया

गोपी घांघर

  • पाटन,
  • 27 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

उत्तर गुजरात के पाटन से हार्दिक पटेल ने एक बार फिर आरक्षण आंदोलन की शुरुआत की. हार्दिक पटेल ने पाटीदारों को आरक्षण देने की मांग को लेकर एक रोड शो किया.

हार्दिक ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'चाय पर चर्चा' की तर्ज पर लोगों से 'चौक पर चर्चा' की, जिसमें के हजारों लोगों के अलावा दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल हुए.

Advertisement

इस बैठक के बाद हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा, 'इस हिटलरशाही शासन के खिलाफ लोगों में गुस्सा जाग उठा है.'

हाईकोर्ट के आदेश पर करीब छह महीने के लिए राज्यबदर रहने के बाद को यहां विभिन्न समुदायों से अपार समर्थन मिल रहा है और इससे उत्साहित हार्दिक ने गुरुवार को भी ट्वीट के जरिये सरकार पर वार किया था.

पाटीदारों का गढ़ मानी जाने वाले उत्तर गुजरात में हार्दिक ने बड़े पैमाने पर रेली कर बीजेपी के लिए मुसीबत बढ़ा दी है. वहीं हार्दिक की मानें तो आने वाले दिनों में वह पुरे गुजरात इसी तरह की रैली करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »