अल्पेश ठाकोर का योगी-नीतीश को लिखा खुला पत्र, अनशन के लिए आमंत्रित किया

कांग्रेस नेता और बिहार में कांग्रेस के प्रभारी सचिव अल्पेश ठाकोर ने उत्तर भारतीयों के पलायन पर विवादों के बीच यूपी और बिहार से मुख्यमंत्रियों के नाम खुला पत्र लिखा है.

Advertisement
अल्‍पेश ठाकोर (फोटो - ट्विटर ) अल्‍पेश ठाकोर (फोटो - ट्विटर )

विवेक पाठक / गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 09 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 8:31 PM IST

गुजरात से बड़े पैमाने पर उत्तर भारतीयों के पलायन करने पर हिंसा भड़काने का आरोप कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर और उनकी ठाकोर सेना पर लग रहा है. इस बीच अल्पेश ठाकोर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र लिखा है.

कांग्रेस नेता अल्पेश ने पत्र में लिखा है कि वे स्पष्ट करना चाहते हैं कि मामला 14 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म का था, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा उनके समाज की बेटी को न्याय मिले यह उनकी कोशिश थी. जिसे राजनीतिक रंग दिया गया. उन्होंने लिखा कि उत्तर भारतीयों पर हमले सोची समझी साजिश के तहत हो रहे हैं. जिससे गुजरात काम करने आए यूपी/बिहार के भाइयों और परिवार में डर का माहौल पैदा हो गया. अल्पेश ने लिखा कि वो जहां कहीं भी हिंसा हुई है उस पर कड़ी कार्रवाई के पक्ष में हैं.

Advertisement

अल्पेश ने आगे लिखा कि इस पूरे मामले में ठाकोर सेना को घसीटा जा रहा है और इसे राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि इस घटना में हमारी कोई भूमिका नहीं है.

कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने कहा है कि गुरुवार 11 सितंबर को वह सद्भावना अनशन पर बैठने जा रहे हैं. और इस अनशन के लिए उन्होंने दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है.

गौरतलब है कि इससे पहले गुजरात से उत्तर भारतीयों के पलायन में आरोपों मे घिरे कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर 'आजतक' से खास बातचीत में भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि इस समय मेरे बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है और मुझ पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं.

दरअसल अल्पेश ठाकोर का 7 सितंबर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अल्पेश कह रहे हैं, ''गुजरात के कई लोग मुझसे मिलने आते हैं और बोलते हैं कि उन्हें कोई रोजगार पर नहीं रखता है. हमें कहा जाता है कि आप लोग मजदूरी नहीं कर पाएंगे, हम बाहर से मजदूर लाएंगे.''

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »