पत्नी को लेने निकला, ससुराल पहुंचने से पहले पेड़ से भिड़ी कार, युवक की मौके पर मौत

अहमदाबाद के वटवा जीआईडीसी रोड पर 12 फरवरी रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में 24 वर्षीय आकाश गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई. वह गांधीनगर के वावोल का रहने वाला था और पत्नी को ससुराल से लेने जा रहा था. टक्कर के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं. ट्रैफिक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
घटना CCTV में कैद. (Photo: Brijesh Doshi/ITG) घटना CCTV में कैद. (Photo: Brijesh Doshi/ITG)

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:41 PM IST

अहमदाबाद में बढ़ते सड़क हादसों के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है. 12 फरवरी की रात वटवा जीआईडीसी रोड पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें कार की रफ्तार और टक्कर साफ दिखाई दे रही है.

Advertisement

मृतक की पहचान 24 वर्षीय आकाश गोस्वामी के रूप में हुई है. वह गांधीनगर के वावोल का रहने वाला था और चांगोदर की एक निजी कंपनी में काम करता था. बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को ससुराल से लेने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें: 7.97 करोड़ के हाइब्रिड गांजे के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, अहमदाबाद से बैंकॉक तक फैले तस्करों के तार

तेज रफ्तार बनी मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक, आकाश की पत्नी अपने गांव बारेजड़ी गई हुई थी. 12 फरवरी को आकाश उसे लेने घर से निकला था. वह वटवा जीआईडीसी रोड पर एसेन्ट कार चला रहा था. इसी दौरान उसने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और कार सीधा सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई.

पेड़ से टकराते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आकाश को गंभीर चोटें आईं. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

Advertisement

देखें वीडियो...

तीन साल पहले हुई थी शादी

आकाश की शादी तीन साल पहले हुई थी. परिवार ने बताया कि वह अपनी पत्नी को घर लाने जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही जिंदगी ने साथ छोड़ दिया. वेदा गांव में रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार किया गया.

इस हादसे में परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया. ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement