गुजरात में पकड़ी गई पाकिस्तान से 500 करोड़ की ड्रग्स ला रही बोट, 13 लोग अरेस्ट

गुजरात के कच्छ के जखौव के पास मंगलवार तड़के कोस्ट गार्ड ने भारत में लाई जा रही करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की.. कोस्टगार्ड ने भारत-पाकिस्तान मरीन सीमा के पास अल-मदीना नाम की बोट से ड्रग्स के 194 पैकेट्स जब्त किए.

Advertisement
इसी बोट से मिले ड्रग्स। इसी बोट से मिले ड्रग्स।

गोपी घांघर

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2019,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

गुजरात के कच्छ के जखौव के पास मंगलवार तड़के कोस्ट गार्ड ने भारत में लाई जा रही करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की.  कोस्टगार्ड ने भारत-पाकिस्तान मरीन सीमा के पास अल-मदीना नाम की बोट से ड्रग्स के 194 पैकेट्स जब्त किए. इंटरनेशनल मार्केट में इन ड्रग्स की कीमत 400 से 500 करोड़ के आसपास है. कोस्ट गार्ड ने ड्रग्स की खेप को भारत ला रहे 6 पाकिस्तानी और 7 भारतीय समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

कोस्टगार्ड ने बताया, दो दिन पहले उन्हें नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन और डायरेक्टोरेट ऑफ रेवन्यू इन्टेलिजेंस से पाकिस्तान फिशिंग बोट के जरिए भारत में ड्रग्स लाए जाने की जानकारी मिली थी. इसके चलते कोस्टगार्ड ने जखौव के पास अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में एक फास्ट अटैक पेट्रोलिंग बोट और दो इंटरसेप्ट बोट को तैनात कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. सर्च ऑपरेशन में कोस्टगार्ड ने डॉर्नियर प्लेन को भी अपने साथ जोड़ दिया था. इस दौरान मंगलवार तड़के पाकिस्तान के कराची से निकली अल मदीना बोट को इंटरसेप्ट कर जांच की गई तो उनके पास ड्रग्स बरामद हुए.

फिलहाल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ATS इसकी जांच कर रही हैं. कोस्ट गार्ड को देखते ही नाव में सवार फिशर मैन ने कुछ पैकेट्स समुद्र में फेंक दिए. लेकिन कोस्टगार्ड की सतर्कता से उसे पकड़ लिया और समुद्र में फेंके गए 7 पैकेट्स भी बरामद कर लिए गए. कोस्टगार्ड का अनुमान है कि यह बोट कच्छ के जखौव या गुजरात के समुद्री तट पर पहुंचने वाली थी.

Advertisement

गौरतलब है कि 27 मार्च को गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड ने गुजरात के समुद्री किनारे से पाकिस्तानी बोट से 500 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 9 विदेशी ड्रग्स स्मग्लरों को गिरफ्तार किया था. इस घटना में ड्रग्स माफिया ने अपनी बोट को भी आग लगा दी थी. इसी बोट से पकड़े गए दो अफगानी नागरिकों की गिरफ्तारी से दूसरे कई ड्रग्सकांड का पर्दाफाश हुआ था. पिछले साल भी 300 करोड़ की हेरोइन समुद्र से पकड़ी गई थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »