मां का था अवैध संबंध… बेटे ने युवक को चाकू से गोदा, फिर हुआ फरार

नई दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे आरोपी की मां और मृतक के बीच कथित संबंध को लेकर विवाद कारण माना जा रहा है.

Advertisement
पुलिस को शक है कि पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था. (Photo: Representational) पुलिस को शक है कि पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था. (Photo: Representational)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

दिल्ली के अमन विहार में कथित अवैध संबंध के शक में एक बेटे ने अपने मां के पुरुष दोस्त की मां के सामने की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात शुक्रवार दोपहर दिल्ली के निहाल विहार की है. पुलिस के मुताबिक उन्हें दोपहर के वक़्त एक पीसीआर कॉल मिली, कॉलर ने अपना नाम सुमित बताया और पुलिस से कहा कि उसके भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है.

Advertisement

कॉल मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर गई और जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी की मां "X", मृतक अमन के साथ पश्चिम विहार से निहाल विहार की ओर जा रही थीं. इसी दौरान आरोपी रोहित बाइक पर आया और उसने अमन पर चाकू से हमला कर दिया. अमन को बुरी तरह से घायल करने के बाद आरोपी रोहित मौके से फरार हो गया था.

पुलिस के मुताबिक अब तक कि जांच और पूछताछ में उन्हें पता लगा है कि इस क़त्ल की वजह आरोपी (रोहित) की मां और मृतक (अमन) के बीच कथित अवैध संबंध थे. इसके बाद लोकल पुलिस ने क़त्ल की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement