14 नवंबर से शुरू हो रहा ट्रेड फेयर, टिकट की कीमत से लेकर एंट्री टाइमिंग तक... जानें सब कुछ

India International Trade Fair 2024: इस बार ट्रेड फेयर का आगाज 14 नवंबर को हो जाएगा. हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) टिकट बेचेगा. ट्रेड फेयर में जाने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में टिकट ले सकते हैं.

Advertisement
 Trade Fair 2024 Trade Fair 2024

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST

India International Trade Fair 2024: दिल्ली में 14 नवंबर से 43वें इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज होने वाला है. यह ट्रेड फेयर 14 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक चलेगा, लेकिन आम लोगों के लिए ये 19 नवंबर को खुलेगा. 14 नवंबर से 18 नवंबर तक सिर्फ बिजनेस क्लास लोगों को एंट्री मिलेगी. इस ट्रेड फेयर में देश के सभी राज्यों के स्टॉल होंगे. वहीं, कुछ विदेशों के भी स्टॉल होंगे. तो चलिए जानते हैं कहां से ले सकते हैं टिकट.

Advertisement

समय और स्थान
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 7.30 बजे तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा.

कहां मिलेंगे टिकट?
हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) टिकट बेचेगा. आगामी lITF 2024 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में ले सकते हैं. इसके अलावा आप अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला ( trade fair 2024) के टिकट यहां से भी ले सकते हैं.

1. मोमेंटम 2.0 दिल्ली सारथी मोबाइल ऐप
2.. भारत मंडपम मोबाइल ऐप
3. आधिकारिक आईटीपीओ वेबसाइट (www.indiatradefair.com)
4. डीएमआरसी वेबसाइट (www.itpo.autope.in)

टिकट की कीमत
इस बार टिकट की कीमत 80 रुपये है. 

किस गेट से होगी एंट्री
ट्रेड फेयर में आम लोगों की एंट्री गेट नंबर 3, 4 (भैरे रोड)  और गेट 6, 10 (मथुरा रोड से होगी.

Advertisement

क्या हैं एंट्री की टाइमिंग?
इंटरनेशनल ट्रेड फेयर सुबह 09:30 बजे शुरू हो जाएगा. वहीं, लोग शाम 7:30 तक ट्रेड फेयर में रह सकते हैं. लेकिन अगर आप शाम 5 बजे ट्रेड फेयर में जाते हैं तो आपको एंट्री नहीं मिलेगी. 

यहां जानें महत्वपूर्ण बातें

  • प्रवेश प्रतिबंध: शाम 5:30 बजे के बाद किसी भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • टिकट बुक की गई तारीख और स्लॉट के लिए केवल एक दिन के लिए वैध है.
  • टिकट की कीमत में सभी टैक्स शामिल हैं.
  • 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क प्रवेश है.
  • टिकट का मूल्य वापसी योग्य नहीं है.
  • सभी आगंतुकों को पहचान के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र रखना होगा.
  • हथियार, चाकू, ट्रांजिस्टर, डिजिटल उपकरण जैसे पासा, लाइटर और माचिस लेकर जाने की अनुमति नहीं है.
  • यदि आपको परिसर के भीतर या आसपास कोई अज्ञात वस्तु दिखाई देती है, तो कृपया तुरंत पुलिस या आईटीपीओ के सुरक्षा कर्मियों को सूचित करें.
  • वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों को प्रवेश टिकट की आवश्यकता नहीं है. 
  • 6-12 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टिकट की आवश्यकता होती है.
  • आयोजन स्थल पर खोई/गुम हुई किसी भी वस्तु के लिए आईटीपीओ को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement