दिल्ली में हो रहा बिजली का जमकर इस्तेमाल, इस बार टूट सकता है रिकॉर्ड

गर्मी के पीक सीजन में बिजली की मांग 7400 मेगावाट तक पहुंच सकती है. जबकि पिछले साल दिल्ली में तकरीबन 7000 मेगावाट सर्वाधिक खपत थी. वहीं नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पावर के मुताबिक इस साल 2150 मेगावाट की डिमांड होगी जो कि पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 200 मेगावाट ज्यादा है.

Advertisement
टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड CEO संजय बांगा टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड CEO संजय बांगा

अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 7:50 PM IST

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही दिल्ली में बिजली की डिमांड कई गुना बढ़ गई है. दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों के मुताबिक इस बार दिल्ली में पावर डिमांड सबसे ज्यादा होने वाली है.

दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के CEO संजय बांगा के मुताबिक गर्मी के पीक सीजन में बिजली की मांग 7400 मेगावाट तक पहुंच सकती है. जबकि पिछले साल दिल्ली में तकरीबन 7000 मेगावाट सर्वाधिक खपत थी. वहीं नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पावर के मुताबिक इस साल 2150 मेगावाट की डिमांड होगी जो कि पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 200 मेगावाट ज्यादा है.

Advertisement

इतनी बड़ी डिमांड को पूरा करने के लिए बिजली कंपनियों ने एनटीपीसी और दिल्ली के पावर प्लांटों से मिलने वाली बिजली के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और सिक्किम से लॉन्ग टर्म पावर परचेज एग्रीमेंट किया है.

यह है बिजली डिमांड की वजह

बिजली कंपनियों के मुताबिक दिल्ली के लोग गर्मियों में एयर कंडीशनर (एसी) का खूब इस्तेमाल करते हैं. टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड में दिल्ली के CEO संजय बांगा ने कहा कि बढ़ते डिमांड का सबसे बड़ा कारण एसी है. दिल्ली के लोग बहुत ज्यादा एसी का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि बिजली कंपनियों की तरफ से हमेशा फाइव स्टार रेटिंग वाले एसी इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

मौसम विभाग के अनुमानों पर बिजली कंपनियों की नजर

दिल्ली में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड के मुताबिक बिजली कंपनियों ने मौसम विभाग के अनुमानों को बेहद गंभीरता से लिया है. संजय बांगा के मुताबिक मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल गर्म हवाएं ज्यादा चलेंगी, जिसकी वजह से लोग बिजली की खपत कुछ ज्यादा ही करेंगे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement