दिल्ली: छोटे होटलों में ठहरना होगा सस्ता

देश की राजधानी दिल्ली में अब छोटे होटलो में रहना सस्ता हो जाएगा. दरअसल दिल्ली सरकार ने लक्जरी टैक्स के स्लैब में बदवाल किया था जिसको उपराज्यपाल की मंजूरी मिल गई है. अब केजरीवाल सरकार इस बिल को 22 अगस्त को विधानसभा के पटल पर रखेगी.

Advertisement
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

सबा नाज़ / रोहित मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 10:19 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली में अब छोटे होटलो में रहना सस्ता हो जाएगा. दरअसल दिल्ली सरकार ने लक्जरी टैक्स के स्लैब में बदवाल किया था जिसको उपराज्यपाल की मंजूरी मिल गई है. अब केजरीवाल सरकार इस बिल को 22 अगस्त को विधानसभा के पटल पर रखेगी.

दिल्ली विधानसभा का सत्र 22 अगस्त से ही शुरू होगा. के नए प्रस्ताव के मुताबिक टैक्स के स्लैब को 750 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया गया है. यानि अब 1500 रुपए के कमरे होटलों में लेने पर कोई टैक्स नहीं देना होगा.

Advertisement

कारोबारी भी इसकी बहुत समय से मांग भी कर रहे थे जिसपर केजरीवाल सरकार की कैबिनेट ने जुलाई महीने में ही मुहर लगा दी थी. सोमवार को शुरु होने वाले सत्र की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. इसी सत्र में कई अहम बिलों के साथ प्रश्नकाल में नियम 280 के तहत सवाल भी रखे जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement