Republic Day 2020 Parade Route: क्या है परेड का रूट, क्या हैं यातायात और सुरक्षा इंतजाम? जानें

Route of Parade for Republic Day: 26 जनवरी की परेड के लिए नई दिल्ली के मुख्य मार्गों पर यातायात 25 जनवरी को शाम 6 बजे से ही बंद कर दिया जाएगा. नई दिल्ली के विजय चौक,राजपथ, जनपथ, तिलक मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे.

Advertisement
Republic Day Parade Route (ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी-फाइल फोटो) Republic Day Parade Route (ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी-फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

  • गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कई रास्ते रहेंगे बंद
  • ट्रैफिक पुलिस ने यातायात के लिए जारी की एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस पर राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. 26 जनवरी के मौके पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती है, वहीं यातायात को ध्यान में रखते हुए कई रास्ते बंद किए गए हैं. इसके अलावा कुछ मेट्रो स्‍टेशनों पर लोगों की एंट्री और एक्जिट को बंद रखा गया है. इसके लिए दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

Advertisement

दिल्ली यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन है. इसके लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, जिससे परेड के दौरान कहीं कोई चूक न हो. साथ ही दिल्लीवासियों को यातायात संबंधी परेशानियों से न जूझना पड़े, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी नारी शक्ति, CRPF कमांडो दिखाएंगी करतब

Republic Day Parade Route पर क्या हैं इंतजाम

परेड का रूट करीब 5 किमी से ज्यादा लंबा होता है. यह राष्ट्रपति भवन के नजदीक रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ से होते हुए लालकिले तक जाता है. परेड रूट पर टोटल 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है. कुछ जगह फेशियल रिकॉनाइजेशन सॉफ्टवेयर से लैस कैमरे भी होंगे. ये कुछ जगहों पर लगेंगे, ऐसे 100 से ज्यादा कैमरे लगे है।

Advertisement

बता दें कि 26 जनवरी की परेड के लिए नई दिल्ली के मुख्य मार्गों पर यातायात 25 जनवरी को शाम 6 बजे से ही बंद कर दिया जाएगा. नई दिल्ली के विजय चौक,राजपथ, जनपथ, तिलक मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे. वहीं परेड मार्ग के बीच में आने वाले चार मेट्रो स्टेशन भी 26 जनवरी को दोपहर तक बंद रहेंगे.

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

26 जनवरी की सुबह 5 बजे से दोपहर के 12 बजे तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचने के लिए इन मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement