भ्रष्ट अधिकारियों पर ऐसे नजर रख रही है MCD, जल्द करेगी कार्रवाई

बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति की बैठक में चेयरमैन जयप्रकाश ने एक ऐसा बयान दिया जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जयप्रकाश ने सदन में कहा कि एमसीडी के हर दफ्तर में उनके आदमी हैं जो चुपचाप हर अधिकारी की कार्यप्रणाली पर नजर रख रहे हैं.

Advertisement
उत्तरी दिल्ली नगर निगम  की बैठक ( फोटो- अंकित यादव) उत्तरी दिल्ली नगर निगम की बैठक ( फोटो- अंकित यादव)

अंकित यादव

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 2:55 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्ती बरतने का निर्देश क्या दिया, सभी राज्य सरकारें एक्टिव नजर आने लगीं. बीते दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली की सभी सरकारी एजेंसियां जिनमें नगर निगम, पुलिस, राज्य सरकार के तमाम अधिकारियों पर नजर रखकर भ्रष्ट और कामचोर अधिकारियों की सूची बनाने का निर्देश दिया था. ऐसे अधिकारियों को सरकार जबरन सेवानिवृत्ति दे रही है.

Advertisement

इसी के तहत बुधवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति की बैठक में चेयरमैन जयप्रकाश ने एक ऐसा बयान दिया जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. जयप्रकाश ने सदन में कहा कि एमसीडी के हर दफ्तर में उनके आदमी  हैं जो चुपचाप हर अधिकारी की कार्यप्रणाली पर नजर रख रहे हैं. ऐसे में अगर कोई अधिकारी गलत काम या फिर भ्रष्टाचार करता पाया गया तो उसे किसी भी तरीके से बख्शा नहीं जाएगा.

चेयरमैन के इस दावे से उत्तरी दिल्ली नगर निगम की कमिश्नर वर्षा जोशी भी सहमत दिखीं. उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के आदेश के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के ऐसे अधिकारियों की पहली सूची लगभग तैयार कर ली गई है, जिसे आने वाले एक-दो दिनों में उपराज्यपाल को सौंप दिया जाएगा और उसके बाद इन अधिकारियों पर कार्रवाई होगी.

Advertisement

पहली लिस्ट में ऐसे अधिकारियों के नाम हैं जो लंबे समय से अपने पद से अनुपस्थित बिना किसी कारण के रहते हैं. इसके अलावा कई ऐसे अधिकारी हैं जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर मामले दर्ज हुए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement