दिल्ली: MCD कमिश्नर ने फर्जी हस्ताक्षर के आरोप में 4 अधिकारियों को किया सस्पेंड

बुधवार को पारित एक आदेश के संबंध में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें कथित तौर पर आईएएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता के हस्ताक्षर थे, जो 2021 में करोल बाग जोन के डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

राम किंकर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2024,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

MCD कमिश्नर अश्विनी कुमार ने करोल बाग जोन के चार अधिकारियों को एक वरिष्ठ अधिकारी के हस्ताक्षर की कथित जालसाजी के मामले में निलंबित करने का आदेश दिया है. वरिष्ठ अधिकारी अब नगर निकाय के लिए काम नहीं करते हैं. बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया है कि करोल बाग जोन में बिल्डिंग विभाग के चार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है. 

Advertisement

मामले की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बुधवार को पारित एक आदेश के संबंध में अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिसमें कथित तौर पर आईएएस अधिकारी हिमांशु गुप्ता के हस्ताक्षर थे, जो 2021 में करोल बाग जोन के डिप्टी कमिश्नर के रूप में कार्यरत थे. गुप्ता मौजूदा समय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सचिव के रूप में कार्यरत हैं. 

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक आदेश पारित किया गया था, जिसमें पूर्व डिप्टी कमिश्नर हिमांशु गुप्ता के मैनुअल हस्ताक्षर थे, जिन्हें 2021 में यहां प्रतिनियुक्त किया गया था. कदाचार और शक्ति के दुरुपयोग के मामले में सभी चार अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि पारित आदेश भूमि उपयोग से संबंधित है.
इस मामले में कथित भ्रष्टाचार और चुनिंदा आधार पर काम किए जाने की जांच के आदेश दिए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement