MCD की बदहाली दूर करने के लिए गंगाजल का छिड़काव

मेयर अवतार सिंह की मानें तो गंगाजल वह इस भावना के साथ हरिद्वार से लाए हैं ताकि एमसीडी के संचालन की तमाम दिक्कतें दूर हो सकें.

Advertisement
नॉर्थ दिल्ली एमसीडी के मेयर अवतार सिंह (फोटो-मणिदीप शर्मा) नॉर्थ दिल्ली एमसीडी के मेयर अवतार सिंह (फोटो-मणिदीप शर्मा)

मणिदीप शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 12:39 AM IST

अक्सर एमसीडी फंड की समस्या से जूझती हुई दिखाई देती है. अब इस बदहाली से निपटने के लिए एमसीडी ने गंगाजल की पवित्रता का रास्ता चुना है. गंगाजल के सहारे एमसीडी ने अपनी माली हालत सुधारने की कोशिश की है. नॉर्थ दिल्ली एमसीडी के मेयर अवतार सिंह दफ्तर में गंगाजल छिड़कते हुए नजर आए ताकि एमसीडी के फंड की समस्या का निदान हो सके.

Advertisement

2 दिन पहले खुद हरिद्वार जाकर मेयर अवतार सिंह गंगाजल लाए हैं और इसको एमसीडी दफ्तर सिविक सेंटर में छिड़काव कर रहे हैं ताकि एमसीडी में आ रही तमाम दिक्कतें और परेशानियां दूर हो सकें. मेयर अवतार सिंह की मानें तो गंगाजल वह इस भावना के साथ हरिद्वार से लाए हैं ताकि एमसीडी के संचालन की तमाम दिक्कतें दूर हो सकें. दिलचस्प यह रहा कि इस दौरान बीजेपी नेताओं के साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेता भी गंगाजल छिड़कते हुए नजर आए.

गंगाजल की पवित्रता तो अपनी जगह सर्वमान्य है मगर क्या राजनीति की बिसात पर सब कुछ सर्वमान्य हो जाता है? गंगा जल छिड़कने के बाद कांग्रेस नेता मुकेश गोयल तंज कसते हुए नजर आए कि यह गंगाजल केजरीवाल और नरेंद्र मोदी पर असर करें ताकि वह एमसीडी को फंड दे सकें.

Advertisement

जाहिर है जिस तरह से एमसीडी फंड को लेकर आए दिन तमाम दिक्कतें सामने आती रहती हैं ऐसे में देखना होगा कि एमसीडी की माली हालत को सुधारने के लिए किसका भगीरथ प्रयास असरदार साबित होता है. अब देखना होगा कि गंगाजल की इन बूंदों का कितना असर केजरीवाल और केंद्र सरकार पर होता है.

बता दें दिल्ली में कई दिनों से लगातार केजरीवाल सरकार और दिल्ली नगर निगम के बीच फंड को लेकर टकराव चल रहा है. वहीं केजरीवाल सरकार का दावा था तीनों ही नगर निगमों को कुल मिलाकर 100 करोड़ रुपए डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए जारी कर दिए हैं.

इससे पहले साउथ एमसीडी और तमाम दूसरे नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर फंड जारी नहीं हुआ तो एमसीडी के मेयर मुख्यमंत्री आवास के घर के बाहर धरना देने बैठ जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement