Delhi Violence: पत्थरबाजी के बीच बांस की टोकरी से बचाव करते दिखे पुलिसकर्मी

भजनपुरा के चांदबाग इलाके में सोमवार को हिंसा हुई थी. पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पत्थरबाजी को रोकने की कोशिश की. इस दौरान एक जवान अपने आपको बांस की टोकरी के जरिए पत्थरबाजी से बचाता दिखा.

Advertisement
भजनपुरा के चांद बाग इलाके में पत्थरबाजी से खुद का बचाव करता पुलिसकर्मी (फोटो-PTI) भजनपुरा के चांद बाग इलाके में पत्थरबाजी से खुद का बचाव करता पुलिसकर्मी (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:20 PM IST

  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हालात तनावपूर्ण
  • मरने वालों की संख्या सात हुई
  • 1 महीने के लिए धारा-144 लागू

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सोमवार को हुई हिंसा में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है, जबकि शाहदारा एसीपी अमित शर्मा समेत तीन दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हैं. इस बीच एक फोटो सामने आई है, जिसमें पुलिसकर्मी अपने आपको पत्थरबाजी से बचाने के लिए बांस की टोकरी का इस्तेमाल करते हुए दिखे. इस फोटो को न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी की है.

Advertisement

दरअसल, भजनपुरा के चांदबाग इलाके में सोमवार को हिंसा हुई थी. नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए. दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई. पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने पत्थरबाजी को रोकने की कोशिश की. इस दौरान एक जवान अपने आपको बांस की टोकरी के जरिए पत्थरबाजी से बचाता दिखा.

शांति बनाने की अपील

दिल्ली हिंसा पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और ब्रह्मपुरी, मौजपुर, चांद बाग समेत कई इलाकों में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. हम किसी भी सभा को तितर-बितर कर रहे हैं और हमारी शांति समितियां शांति बनाए रखने के लिए लोगों से बातचीत कर रही है.

हिंसा की चपेट में आने से 7 की मौत

इस बीच पूरे उत्तर पूर्वी जिले में 1 महीने के लिए धारा 144 लगा दी गई है. तो वहीं मरने वालों की संख्या 7 तक जा पहुंची है. सीएए पर 22 जनवरी को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में हिंसा की जो आग भड़की. धीरे-धीरे अब वो दूसरे इलाकों में भी फैलती जा रही है.

Advertisement

आज भी माहौल तनावपूर्ण, आगजनी

सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जमकर उपद्रव हुआ. इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हैं. वहीं आज फिर सुबह उपद्रवियों ने 5 बाइकों को आग के हवाले कर दिया. इलाके में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. उत्तर पूर्वी  दिल्ली के डीसीपी कार्यलय में पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक चल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement