'सारे जहां का दर्द इस दिल में...', ट्रैफिक जाम से बेहाल शख्स ने पुलिस बूथ पर लिखी शायरी

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के थाना सीलमपुर इलाके से एक बेहद रोचक खबर सामने आई है. जिसको लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है...

Advertisement
दिल्ली पुलिस एक बूथ पर लिखी जाम को लेकर लिखी पंक्तियां दिल्ली पुलिस एक बूथ पर लिखी जाम को लेकर लिखी पंक्तियां

इसरार अहमद

  • दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के थाना सीलमपुर इलाके से एक बेहद रोचक खबर सामने आई है. यह खबर पुलिस बूथ पर लिखी कुछ पंक्तियों के बारे में है. पुलिस बूथ की दीवार पर लिखी यह पंक्तियां राह चलते लोगों को इतनी रोचक लगी कि चर्चा का विषय बन गयी. सीलमपुर इलाके का यह पुलिस बूथ ब्रह्मपुरी की पुलिया पर स्थित है.

Advertisement

पुलिस बूथ पर लिखी हैं ये पक्तियां

पुलिस बूथ का यह इलाका खास भीड़भाड़ वाले इलाकों में शामिल है. जिसके कारण यहां से सफर करने वाले लोगों को अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है. सीलमपुर इलाके के इस पुलिस बूथ पर लिखी पंक्तियां भी ट्रैफिक से ही जुड़ी हुई हैं, जो इस प्रकार है... “सारे जहां का दर्द इस दिल में रहता है, जब ट्रैफिक जाम लगता है तो दिल बड़ा रोता है.”.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने की बड़ी वजह क्या है?

निस्वार्थ भाव से सेवा में लगे व्यक्ति ने लिखी है पंक्तियां

बताया जा रहा है कि निस्वार्थ लोगों की सेवा में लगे एक इंसान ने यह पंक्तियां इस बूथ पर लिखी है. यह व्यक्ति पुलिया पर खड़े रहकर अक्सर जाम खुलवाता नजर आ जाता है. हालांकि, उसने ऑन कैमरा बात करने से इनकार कर दिया. व्यक्ति ने इन पंक्तियों के द्वारा शहर के ट्रैफिक व्यवस्था पर व्यंग्य किया है. सीलमपुर इलाके के इस पुलिस बूथ के सामने भयानक ट्रैफिक जाम लग जाता है. जिसे साफ करवाने के चक्कर में पुलिस को कई घंटों तक मेहनत करनी पड़ती है. जिसमें उनका ठीक-ठाक समय लग जाता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना में शव मिलने से हड़कंप, नोएडा जाने वाली सड़क पर लगा लंबा जाम

आज के समय में हर कोई जल्दी में है और इस जल्दी के कारण सब उल्टी- सीधी गाड़ियां चला रहे हैं. ऐसे में ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो रही है. यह ट्रैफिक की समस्या केवल पुलिस के लिए चिंता का विषय नहीं है बल्कि आम लोगों के लिए भी परेशानी का कारण है. ट्रैफिक के कारण लोगों को रास्ते मे अपेक्षित समय से अधिक लग जाता है जिस कारण वह समय से पहुंच नही पातें है.

अतः इन पंक्तियों को पढ़कर सबको यह ध्यान रखना चाहिए कि ट्रैफिक एक मानव द्वारा तैयार की गई समस्या है. जिससे निपटना आवश्यक है. इसलिए वाहन चलाते समय ट्रैफिक के नियमों का पालन अवश्य करें. वरना ट्रैफिक में फंसने के बाद दिल अवश्य रोएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement