संदिग्ध हालात में बहरीन जा रहा था शख्स, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

जिस संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, उसका नाम रवि कांत है. संदिग्ध पंजाब के फिरोजपुर जिले का रहने वाला है. इसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है. स्पेशल सेल की पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Advertisement
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने की कार्रवाई (सांकेतिक तस्वीर)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:34 AM IST

  • दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया शख्स
  • संदिग्ध के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर हो रही है जांच

दिल्ली हवाई अड्डे से पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसका नाम रवि कांत है. रवि कांत संदिग्ध परिस्थितियों में बहरीन जा रहा था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं शख्स के अंडरवर्ल्ड कनेक्शन पर जांच की जा रही है.

Advertisement

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को केंद्रीय एजेंसियों से खास इनपुट्स मिले थे, जिसके बाद कार्रवाई हुई. संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए ने ऑपरेशन चलाया और एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. संदिग्ध का नाम रवि कांत है जो पंजाब के फिरोजपुर जिले के छंगा राय हीथर गांव का रहने वाला है.

29 साल के रवि कांत को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी-3 टर्मिनल से पूछताछ के लिए में लिया गया. रवि कांत संदिग्ध परिस्थितियों में बहरीन के लिए उड़ान भरने वाला था. पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड्स खंगाल रही है. आगे पूछताछ में कई जानकारी सामने आने की संभावना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement