ऑड-ईवन पर सियासत, AAP नेता संजय सिंह ने पूछा PM मोदी से सवाल

दिल्ली में ऑड-ईवन नियम लागू हो गया है और इसके साथ ही इस पर सियासत शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी (आप) नेता और सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है.

Advertisement
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो-ANI) आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो-ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

  • दिल्ली में ऑड-ईवन नियम पर शुरू हुई सियासत
  • बीजेपी सांसद विजय गोयल ने किया सांकेतिक विरोध
  • संजय सिंह ने पीएम मोदी से प्रदूषण पर पूछा सवाल

दिल्ली में ऑड-ईवन नियम लागू हो गया है और इसके साथ ही इस पर सियासत शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और सांसद विजय गोयल ने ऑड-ईवन का सांकेतिक विरोध का ऐलान किया है. इस पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता और सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है. संजय सिंह ने कहा कि क्या प्रदूषण रोकने के लिए ऑड-ईवन चलाना गलत है.

Advertisement

अपने ट्विटर पर संजय सिंह ने लिखा, 'पीएम नरेंद्र मोदी जी आपने स्वच्छ भारत अभियान चलाया तो अरविंद केजरीवाल जी और हमारी पार्टी के लोगों ने झुग्गी बस्तियों में सफाई करके आपके अभियान का साथ दिया क्या प्रदूषण रोकने के लिए ऑड-ईवन अभियान चलाना गलत है? क्या विजय गोयल जी का

विरोध बीजेपी और आपका आदेश पर है ?'

दरअसल विजय गोयल ने कहा था कि राजनीति का स्तर कितना गिर गया है जिन दिल्लीवालों ने श्री केजरीवाल को 66 MLA दिए उसी ने दिल्लीवालों का प्रदूषण से दम घोंट दिया. पांच साल से खुद सरकार में बैठे हैं. प्रदूषण के खिलाफ एक भी काम गिनवा नहीं पा रहे. विज्ञापनों व मुफ्त घोषणाओं के सहारे जी रहे हैं और दूसरो पर आरोप लगा रहे है.

विजय गोयल ने ट्वीट कर कहा था कि सभी पर्यावरण संस्थाएं बताती हैं की . ऑड-ईवन के इस नाटक का विरोध करने के लिए कल अपनी कार से दिल्ली की सड़कों पर निकलूंगा.

Advertisement

आजतक से खास बातचीत में जब मनीष सिसोदिया से सवाल किया गया कि प्रदूषण से निपटने के लिए पहले कदम क्यों नहीं उठाए जाते हैं. इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रदूषण के स्तर के तहत ही उससे बचाव के लिए कदम उठाए जाते हैं. सिसोदिया ने कहा कि ऑड-ईवन फॉर्मूला बहुत ही गंभीर परिस्थितियों में अपनाया जाता है और फिलहाल हालात बेहद गंभीर हैं,

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement