दिल्ली: नांगलोई में हवन के दौरान लगी आग, 12 झुलसे, चार की हालत गंभीर

दिल्ली के नांगलोई इलाके के निलोठी एक्सटेंशन में आग लगने से एक ही परिवार के 12 लोग झुलस गए.

Advertisement
निलोठी एक्सटेंशन में लगी आग निलोठी एक्सटेंशन में लगी आग

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 2:39 AM IST

दिल्ली के नांगलोई इलाके के निलोठी एक्सटेंशन में आग लगने से एक ही परिवार के 12 लोग झुलस गए. दरअसल, गुरुवार को घर में एक महीने पहले ही बच्चा हुआ था, जिसकी खुशी में परिवार के लोग और आसपास के लोग जुटे थे. तभी अचानक से घर के किचन से एक तेज आग की लपट निकली और किचन के बाहर मौजूद 12 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इनमें चार साल का बच्चा भी शामिल था.

Advertisement

घायलों की चीख सुन कर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जुट गए और सभी घायलों को पीतमपुरा के भगवान महावीर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फायर की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन आग फैलने से पहले ही लोगों ने उस पर काबू पा लिया था. बताया जा रहा है कि घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर है. घायलों में एक छोटा बच्चा, जिसकी उम्र करीब चार साल है, नौ महिलाएं और दो पुरुष है.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किचन में रखा गैस का छोटा सिलेडंर रिस रहा था, लेकिन उस पर किसी का ध्यान नहीं गया. अचानक से गैस कहीं से आग के संपर्क में आई. इसके बाद आग लग गई, जिसकी चपेट में 12 लोग आ गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »