दिल्लीः स्कूल वैन और ट्रक में भिड़ंत, 8 साल के छात्र की मौत

स्कूली वैन के ड्राइवर को भी काफी चोट लगी है. टक्कर मारने के बाद डिलीवरी ट्रक भी कई बार पलटा. चश्मदीदों का कहना है कि स्कूली वैन काफी तेज रफ्तार में थी. हालांकि पुलिस इस बात की जांच पड़ताल कर रही है.

Advertisement
 स्कूली वैन पलटी स्कूली वैन पलटी

पुनीत शर्मा / वरुण शैलेश

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:14 AM IST

दिल्ली के तिमारपुर में मंगलवार को एक स्कूली वैन ट्रक से टकरा गई जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई. स्कूल की इको वैन में 10 बच्चे सवार थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूली वैन 4 बार पलट गई और हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई.

स्कूल वैन मॉडल टाउन के रोजरी स्कूल की है. मंगलवार दोपहर स्कूल खत्म होने के बाद तिमारपुर थाना इलाके के तारापुर चौक पर जैसे ही यह स्कूली वैन पहुंची तो दूसरी तरफ से आ रहे डिलीवरी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. इस हादसे में 8 साल के मासूम वैभव की मौत हो गई जबकि कई बच्चे बुरी तरह जख्मी हुए हैं.

Advertisement

स्कूली वैन के ड्राइवर को भी काफी चोट लगी है. टक्कर मारने के बाद डिलीवरी ट्रक भी कई बार पलटा. चश्मदीदों का कहना है कि स्कूली वैन काफी तेज रफ्तार में थी. हालांकि पुलिस इस बात की जांच पड़ताल कर रही है.

 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घायल बच्चों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है. कुछ बच्चों को हल्की चोट लगी है तो कुछ को थोड़ी ज्यादा चोट आई है. फिलहाल पुलिस ने दोनों ड्राइवरों को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement