दिल्ली: दिलशाद गार्डन के इंडस्ट्रियल एरिया में आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर

दिल्ली में लगी ये आग इतनी भयंकर है कि आसमान में धुएं का काला गुबार हर तरफ फैला हुआ है. हालांकि किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

Advertisement
दिल्ली के दिलशाद गार्डन में लगी आग (फोटो-एएनआई) दिल्ली के दिलशाद गार्डन में लगी आग (फोटो-एएनआई)

तनसीम हैदर / हिमांशु मिश्रा

  • दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST
  • तीसरी मंजिल पर लगी आग
  • गोदाम में लगी है आग

दिल्ली के दिलशाद गार्डन इंडस्ट्रियल एरिया में आज सुबह आ लग गई. आग लगने की घटना दामोदर पार्क में एक गोदाम में हुई थी. अग्निशमन विभाग को आग की घटना मिलते ही तत्काल दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. 

ये आग एक गोदाम में तीसरी मंजिल पर लगी थी. यहां पर एक गोदाम है. घटनास्थल के पास ही एमटीएनएल ऑफिस है. जिससे खतरा और बढ़ गया था. 

Advertisement

हालांकि पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और आस-पास के लोगों को वहां से हटा लिया. बता दें कि दामोदर पार्क में कई छोटे छोटे उद्योग हैं. गर्मी के दिनों में इन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं होती रहती है.

घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. आग बुझाने का काम लगातार जारी है. आग इतनी भयंकर है कि आसमान में धुएं का काला गुबार हर तरफ फैला हुआ है. हालांकि किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. इस इमारत में कुल 4 फ्लोर है. आग में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »