दिल्ली विधानसभा स्पीकर के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे कपिल मिश्रा

कपिल मिश्रा ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए दिल्ली में प्रचार किया इसलिए केजरीवाल ने मुझे अयोग्य करार दिया. मैं इस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करूंगा.

Advertisement
कपिल मिश्रा कपिल मिश्रा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 12:40 PM IST

दिल्ली के करावल नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा को विधानसभा स्पीकर ने अयोग्य करार दिया है. स्पीकर के इस फैसले को कपिल मिश्रा हाईकोर्ट में चुनौती देंगे. इस फैसले के पीछे कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हाथ बताया है.

कपिल मिश्रा ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए दिल्ली में प्रचार किया इसलिए केजरीवाल ने मुझे अयोग्य करार दिया. मैं इस आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करूंगा.

Advertisement
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज की शिकायत पर स्पीकर रामनिवास गोयल ने कपिल मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. उनसे पूछा गया था कि आखिरकार उनकी सदस्यता को क्यों न रद्द कर दिया जाए. इस मामले की सुनवाई के बाद स्पीकर ने कपिल मिश्रा को अयोग्य करार दे दिया.

वहीं, इस मामले में शिकायत करने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ट्वीट कर बयान जारी किया है. ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज ने मामले में विधानसभा स्पीकर के आदेश की कॉपी शेयर की है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »