वर्कप्लेस पर बार-बार करता था अपमानित, सहकर्मी ने उतारा मौत के घाट... कमरे से दुर्गंध आई तो खुला राज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां दो लोगों ने मिलकर अपने एक सहकर्मी की इसलिए हत्या कर दी. क्योंकि वह वर्कप्लेस पर उन्हें अपमानित करता था. फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 09 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां 25 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके सहकर्मियों ने इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह वर्कप्लेस पर उन्हें बार-बार अपमानित करता था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात को पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि रामपुरा इलाके में एक बंद कमरे से बदबू आ रही है. पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया कि जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो उन्हें एक सड़ी-गली लाश मिली. मृतक की पहचान गोलू के रूप में हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 25 साल से हत्या के केस में बंद था शख्स, दया याचिका भी खारिज... अब SC ने नाबालिग घोषित कर रिहाई का दिया आदेश

जिसके बाद पूरे मामले में FIR दर्ज करके जांच शुरू की गई. डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गोलू अक्सर संदिग्धों में से एक रंजीत (30) के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाता था. रंजीत के ही सोशल मीडिया से उसके बारे में सुराग मिले.  

अपमान का बदला लेने के लिए की हत्या

इसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और दो संदिग्धों रंजीत और नीरज वर्मा (23) को गिरफ्तार किया. रंजीत और नीरज रामपुरा के रहने वाले हैं. आरोपियों ने खुलासा किया कि गोलू एक टेंट हाउस और बाद में एक फुटवियर फैक्ट्री में उनका सहकर्मी था. वह अक्सर उन्हें मौखिक और शारीरिक रूप से डांटता और अपमानित करता था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के अकोला में महिला की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान युवक ने धारदार हथियार से काटा गला

एक बार गोलू ने आरोपियों पर हमला किया था. जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया. अधिकारी ने बताया कि अपने अपमान का बदला लेने के लिए रंजीत और नीरज गोलू को फुसलाकर एक स्थान पर ले गए जहां उन्होंने लकड़ी के डंडे से उसकी हत्या कर दी. फिर शव को छिपाने के लिए एक कमरे में रख दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement