कोरोना मरीजों के लिए वेंटिलेटर और बेड की संख्या बढ़ाए सरकार: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली सरकार ने कोर्ट को बताया कि राजधानी दिल्ली में 9,179 बेड अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए हैं. इनमें से 4,914 बेड का इस्तेमाल फिलहाल हो रहा है. बाकी बेड अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए खाली हैं.

Advertisement
दिल्ली हाईकोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट

संजय शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2020,
  • अपडेटेड 10:40 PM IST

  • दिल्ली में 9,179 बेड अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए
  • कुल बेड में से 4,914 बेड का इस्तेमाल अभी हो रहा है- दिल्ली सरकार

हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि राजधानी दिल्ली में कोविड-19 मरीजों के लिए वेंटिलेटर और अस्पतालों में बेड बढ़ाए जाएं. कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की थी और शनिवार को आदेश वेबसाइट पर अपलोड किया है.

Advertisement

सुनवाई के समय दिल्ली सरकार ने कोर्ट को बताया कि राजधानी दिल्ली में 9,179 बेड अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के लिए हैं. इनमें से 4,914 बेड का इस्तेमाल फिलहाल हो रहा है. बाकी बेड अस्पताल में किसी भी आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए खाली हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

दिल्ली सरकार ने कोर्ट को ये भी बताया कि राजधानी में 569 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं. इनमें से 315 का इस्तेमाल अस्पतालों में भर्ती बेहद गंभीर मरीजों के लिए किया जा रहा है. इसके बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अगुवाई वाली बेंच ने दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को मौजूदा हालात के मद्देनजर आदेश दिया कि राजधानी दिल्ली में वेंटिलेटर और बेड की तादाद जल्द से जल्द बढ़ाई जाएं.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बढ़ रही है कोरोना मरीजों की संख्या

दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. दिल्ली में हालात ये हैं कि कोरोना वायरस के मरीजों को अस्पतालों में बेड तक मिलना मुश्किल हो गया है. जिसके बाद कोरोना मरीजों का होम आइसोलेशन में ही इलाज किया जा रहा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

इसको लेकर अब राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर कर्नल हरीश चंद शर्मा का कहना है कि होम आइसोलेशन से कोरोना वायरस के मरीजों में इजाफा हो रहा है. इससे कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement