दिल्ली: लाल किले में मृत पाए गए 15 कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि, परिसर 26 जनवरी तक बंद

दिल्ली के लाल किले में करीब एक हफ्ते पहले मृत पाए गए 15 कौओं के सैम्पल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. बर्ड फ्लू के ख़तरे के मद्देनजर लाल किले में आम लोगों की एंट्री पर आज 19 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो-PTI) सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो-PTI)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST
  • आज से 26 जनवरी तक बंद रहेगा लाल किला
  • इससे पहले दिल्ली चिड़ियाघर को किया गया बंद

दिल्ली के लाल किले में करीब एक हफ्ते पहले मृत पाए गए 15 कौओं के सैम्पल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. एनिमल हसबैंडरी विभाग के मुताबिक, कौओं की मौत के बाद सैम्पल जालंधर और फिर भोपाल भेजे गए थे. सोमवार रात को आई मृतक कौओं के सैम्पल की रिपोर्ट में बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाया गया है.

इसके बाद एनिमल हसबैंडरी विभाग ने लाल किले को आम जनता की आवाजाही के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं. लालकिला घूमने आए पर्यटकों को संक्रमण से बचाने और बर्ड फ्लू के ख़तरे के मद्देनजर लाल किले में आम लोगों की एंट्री पर आज 19 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा.

Advertisement

हालांकि 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला को हर साल बंद किया जाता है, लेकिन बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इसे पहले बंद कर दिया गया है. इससे पहले दिल्ली के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आया था. दिल्ली के चिड़ियाघर में एक मृत ब्राउन फिश उल्लू में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी, चिड़िया घर फ़िलहाल आम लोगों के लिए बन्द है.

देखें: आजतक LIVE TV

वहीं, पूर्वी दिल्ली का संजय झील पार्क और साउथ दिल्ली का द्वारका सेक्टर 9 पार्क भी बर्ड फ्लू की वजह से बंद किया जा चुका है. हालांकि, गाजीपुर मुर्गा मंडी से भेजे गए रैंडम सैंपल निगेटिव आए थे. इसके बाद गाजीपुर मुर्गा मंडी को खोल दिया गया था.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement