कोर्ट से राहत के बाद एक्शन मोड में केजरीवाल, 1 मार्च को जंतर-मंतर पर करेंगे जनसभा

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल एक मार्च को जंतर मंतर पर बड़ी जनसभा करेंगे. वह दिल्ली सरकार से नौकरी गंवाने वाले बस मार्शल, डीटीसी कंडक्टर, मोहल्ला क्लिनिक और अन्य कर्मचारियों के समर्थन में लोगों को संबोधित करेंगे.

Advertisement
1 मार्च को केजरीवाल जंतर मंतर पर एक बड़ी जनसभा करेंगे. (Photo- Screengrab/ITG) 1 मार्च को केजरीवाल जंतर मंतर पर एक बड़ी जनसभा करेंगे. (Photo- Screengrab/ITG)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

दिल्ली आबकारी नीति मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक मार्च को राजधानी में बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं. सुबह 11 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाली यह उनकी पहली बड़ी सार्वजनिक सभा होगी.

यह जनसभा दिल्ली सरकार की ओर से नौकरी से निकाले गए हजारों कर्मचारियों के समर्थन में आयोजित की जा रही है. बस मार्शल, डीटीसी बस कंडक्टर, मोहल्ला क्लिनिक कर्मचारी, डीआईएमटीएस कर्मचारी और सरकारी अस्पतालों में काम कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों के मुद्दों को लेकर केजरीवाल जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित करेंगे.

Advertisement

केजरीवाल, सिसोदिया और 21 अन्य आरोपी बरी
  
शुक्रवार को आबकारी नीति मामले में विशेष अदालत ने केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 21 अन्य आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया. विशेष न्यायाधीश जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने आदेश में कहा कि जांच एजेंसी सीबीआई का मामला ठोस सबूतों के बजाय अनुमान और अटकलों पर आधारित था. अदालत ने यहां तक कहा कि जांच की थ्योरी 'समझ से परे' है और जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए.

फैसले के बाद भावुक हुए केजरीवाल

फैसले के बाद भावुक दिखे केजरीवाल ने कहा, 'केजरीवाल कट्टर ईमानदार है.' हालांकि कुछ ही घंटों बाद उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. अब सीबीआई ने इस फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement