अपोलो ने जारी किया कोरोना मरीजों के लिए बेड चार्ज और टेस्ट का खर्च

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल अपोलो ने बेड के किराये की लिस्ट जारी की है. लिस्ट के मुताबिक आइसोलेशन वार्ड के लिए 6900 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करना होगा.

Advertisement
अपोलो ने कोरोना इलाज को लेकर जारी की लिस्ट (फाइल फोटो-PTI) अपोलो ने कोरोना इलाज को लेकर जारी की लिस्ट (फाइल फोटो-PTI)

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2020,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

  • आइसोलेशन सेमी प्राइवेट रूम का किराया 8,900 रुपये
  • आइसोलेशन सिंगल रूम के लिए देना होगा 15,900 रुपये

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल अपोलो ने बेड चार्ज की लिस्ट जारी की है. लिस्ट के मुताबिक आइसोलेशन वार्ड के लिए 6900 रुपये प्रतिदिन, आइसोलेशन सेमी प्राइवेट रूम के लिए 8,900 रुपये, आइसोलेशन सिंगल रूम 15,900 और ICU के लिए 17,400 रुपये रोजाना के हिसाब से तय किया गया है. वहीं कोरोना टेस्ट के लिए 4,500 रुपये लग रहे हैं.

Advertisement

अपोलो ने कोरोना इलाज को लेकर यह लिस्ट ऐसे समय जारी की है जब दिल्ली सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज की बात कही है. दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में 10-49 बेड वाले अस्पताल और नर्सिंग होम कोविड फैसिलिटी में तब्दील किए जाएंगे.

दिल्ली सरकार का यह आदेश उस आदेश के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि 50 बेड वाले अस्पतालों को अपने 20 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित रखना होगा.दिल्ली सरकार के नए आदेश के बाद अब 10-49 बेड वाले उन अस्पतालों और नर्सिंग होम को पूरी तरह से कोविड फैसिलिटी यानी कोरोना इलाज केंद्र में तब्दील कर दिया जाएगा.

बता दें कि 11 जून को दिल्ली हाईकोर्ट ने सभी प्राइवेट अस्पतालों को 20 फीसदी बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व करने के लिए कहा था. कोर्ट ने अस्पतालों को निर्देश दिया है कि सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट करें, चाहे उनमें सिम्पटम हो या ना हो.

Advertisement

कोर्ट का कहना था कि अगर अस्पताल जरूरी समझता है तो कोई भी सर्जरी या दूसरे प्रोसिजर करने से पहले कोरोना टेस्ट कर लें, लेकिन अन्य बीमारी से ग्रस्त लोगों के इलाज से करोना के नाम पर इनकार नहीं कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement