दिल्ली: NDMC के बाद अब दूसरे निगमों ने भी चिकन-अंडा के डिशेज पर लगाई रोक

एनडीएमसी के पशु चिकित्सा सेवा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राहकों को अंडा आधारित व्यंजन या पोल्ट्री मांस तथा अन्य संबंधित उत्पाद परोसे जाने पर रेस्तराओं और होटलों के मालिकों को कार्रवाई का सामना करना होगा.

Advertisement
होटल में नहीं परोसे जाएंगे चिकन आइटम (फाइल फोटो) होटल में नहीं परोसे जाएंगे चिकन आइटम (फाइल फोटो)

कुमार कुणाल

  • नई दिल्ली,
  • 14 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 2:37 PM IST
  • दिल्ली के होटलों में नहीं मिलेंगे चिकन आइटम
  • NDMC के बाद अब SDMC और EDMC ने भी लगाई रोक

उत्तर एमसीडी (NDMC) के बाद अब दक्षिण (SDMC) और पूर्व एमसीडी (EDMC) ने भी सभी रेस्टोरेंट्स को चिकन और अंडे से जुड़े डिशेज नहीं परोसने के निर्देश जारी किए हैं. राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इससे पहले उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने भी पोल्ट्री या प्रोसेस्ड चिकन को रखने और इसकी बिक्री करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब इन सभी नगर निगमों के दायरे में आने वाले दुकानों में पोल्ट्री या प्रोसेस्ड 'चिकन' नहीं बेची जा सकेगी, न ही रेस्तराओं में इन्हें परोसा जा सकेगा. 

Advertisement

एनडीएमसी के पशु चिकित्सा सेवा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राहकों को अंडा आधारित व्यंजन या पोल्ट्री मांस तथा अन्य संबंधित उत्पाद परोसे जाने पर रेस्तराओं और होटलों के मालिकों को कार्रवाई का सामना करना होगा. इसमें कहा गया है कि आदेश जनहित में जारी किया गया है और इसका पालन किया जाना चाहिए.

निगम ने कहा, ''उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाली मांस और पोल्ट्री की दुकानों, मांस प्रसंस्करण इकाइयों के पोल्ट्री या प्रोसेस्ड या पैक 'चिकन' को बेचने या रखने पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेशों तक रोक लगा दी गई है." 

देखें: आजतक LIVE TV

सोमवार को दिल्ली में मृत मिले कौओं और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी. इसके बाद दिल्ली सरकार ने शहर के बाहर से लाए गए प्रोसेस्ड और पैक चिकन की बिक्री पर रोक लगा दी थी. अधिकारियों ने गाजीपुर मुर्गा मंडी को भी बंद कर दिया है.  

Advertisement

बीते एक सप्ताह में पूर्वी दिल्ली के संजय झील इलाके में कई बत्तखें और शहर के अलग-अलग पार्कों में बड़ी संख्या में कौए मृत मिले हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement