आम आदमी पार्टी का RML अस्पताल पर आरोप, दे रहा गलत कोरोना रिपोर्ट

राघव चड्ढा ने कहा है कि आरएमएल अस्पताल कोरोना टेस्ट का गलत परिणाम दे रहा है. दिल्ली सरकार को अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

Advertisement
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2020,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

  • 48 घंटे में नहीं मिल पा रही कोरोना टेस्ट रिपोर्ट
  • कोरोना मरीजों की गलत जानकारी देने का आरोप

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल कोरोना संक्रमित लोगों के संबंध में गलत जानकारी दे रहा है. साथ ही 48 घंटे के भीतर कोरोना टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सरकार के निर्देशों का उल्लंघन कर रहा है.

Advertisement

राघव चड्ढा ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार ने आरएमएल अस्पताल से प्राप्त 30 नमूनों का फिर से परीक्षण किया, जिन्हें कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया था, उनमें 12 को निगेटिव पाया गया और 2 के लिए परिणाम अनिर्णायक मिले हैं.

राघव चड्ढा ने मांग उठाते हुए कहा है कि आरएमएल अस्पताल गलत परिणाम दे रहा है. दिल्ली सरकार को अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि आरएमएल अस्पताल 48 घंटे के भीतर कोरोना टेस्ट के परिणाम जमा करने के सरकार के निर्देश का उल्लंघन कर रहा है. अस्पताल ने कई टेस्ट के परिणाम 3, 4, 7, 10 और यहां तक कि 31 दिनों की देरी से रिपोर्ट किये हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

Advertisement

बता दें कि दिल्ली में बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 1,513 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 23,645 हो गई है. 24 घंटे में 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 600 के पार हो गई है. अब तक कुल 606 लोगों ने जान गंवाई है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 299 मरीज ठीक हुए हैं. दिल्ली में कुल एक्टिव केस 13,497 हैं. इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1,298 नए मामले सामने आए थे, जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement