दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार एक बार फिर ऑड इवन फॉर्मूला लागू करने की तैयारी कर रही है. वहीं विरोधी भी सरकार को सलाह देना नहीं भूल रहे हैं. आम आदमी सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुला पत्र लिखकर प्रदूषण से निपटने के लिए 8 सुझाव दिए हैं.
के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि प्रदूषण और के मामले में 27 अक्टूबर 2017 को मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा था, लेकिन जब कोई जवाब नहीं आया तो AAS ने कुछ सुझाव इस खुले पत्र के जरिये अरविंद केजरीवाल को दिए हैं.
आगे चिट्ठी में प्रभात कुमार ने लिखा है कि मुख्यमंत्री जी, शायद आप अभी -3 की तैयारी में व्यस्त होंगे या तैयारी कर चुके होंगे, बस घोषणा करनी बाकी होगी. लेकिन हम आपका धयान कुछ जरूरी बातों की ओर खींचना चाहते हैं. आम आदमी सेना -1 और -2 से ही इस मुहिम पर नजर रखे हुए है और समय-समय पर आपको सुझाव देती रहती है. आम आदमी सेना के नाम पर हो रही धोखाधड़ी को जनता के बीच रखती आई है.
ने CNG स्टीकर घोटाला, नकली चीन से आयी CNG किट के घोटालों को भी जनता के बीच रखा था और इसकी जांच ACB कर रही है.
आम आदमी सेना के केजरीवाल को दिए 8 सुझाव-
1) CNG गाड़ियों को छूट देने वाली सूची न रखी जाए. ऐसा कोई प्रमाण नहीं है, जिससे ये साबित हो सके कि CNG गाड़ियों को छूट देने पर प्रदूषण घटा है और जनता को राहत मिली है.
2) CNG स्टीकर के नाम पर हो रही धोखाधड़ी और घोटाले न हों, इसलिए CNG वाहन को छूट न दी जाए.
3) -3 करने से पहले आप पड़ोसी राज्यों जैसे हरियाणा, उत्तर-प्रदेश की सरकारों को की मुहिम को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगें, ताकि एक साथ दिल्ली समेत हरियाणा और उत्तर-प्रदेश में भी इस मुहिम को चलाया जाए. इससे पड़ोसी राज्यों में भी प्रदूषण घटेगा और उसका फायदा दिल्ली की जनता और पड़ोसी राज्यों की जनता को भी होगा.
4) TERI द्वारा दी गई रिपोर्ट और उनके सुझाव जैसे की पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत किया जाए, डीटीसी में और बसें जोड़ी जाएं. क्योंकि मौजूदा डीटीसी की हालत से आप अागवत हैं.
5) दिल्ली में रोजाना 15 किलो कोयला एक तंदूर में जलता है. इसमें आलू नान, बटर नान बनते हैं. दिल्ली में तकरीबन 10 हजार तंदूर हैं. अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना प्रदूषण ये कोयले के तंदूर कर रहे हैं. कृपया इनके बारे में भी सोचें.
6) चीन से आई नकली CNG किट को लेकर सारे सबूत जनता और आपको दिए थे, लेकिन आज तक ACB जांच कर रही है. आपने हमारी शिकायत पर 6 महीने तक CNG इंस्टॉल करने पर रोक लगाई थी, लेकिन फिर उसे शुरू कर दिया गया. आपसे अनुरोध है कि नकली CNG किट वाली गाड़ियों को दिल्ली में चलने की अनुमति न दी जाये, जब तक कि जांच पूरी न हो जाए.
7) TERI द्वारा दी गई रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि -2 पूरे तरीके से सफल नहीं था. इसके प्रमाण पब्लिक डोमेन में हैं कि -2 शुरू होने से पहले प्रदूषण कम था, लेकिन जब दूसरा चरण शुरू हुआ, तब प्रदूषण कहीं ज्यादा था.
8) निजी कंपनियों को जहां तक मुमकिन हो वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए जाएं, जिससे की प्रदूषण को और नियंत्रण किया जा सके.
पंकज जैन