रायपुर सेंट्रल जेल के स्टाफ क्वार्टर बने जुआरियों और अय्याशी के अड्डे

बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा ऐसे स्टाफ क्वार्टर है, जिस पर जुआ घर से लेकर संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं. राकेश नामक रहवासी के मुताबिक कुछ घरो में तो देर रात तक लड़कियां आती जाती हैं.

Advertisement
डीजीपी जेल ने दिए जांच के आदेश डीजीपी जेल ने दिए जांच के आदेश

सुनील नामदेव

  • रायपुर,
  • 25 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 5:29 PM IST

रायपुर सेंट्रल जेल के स्टाफ क्वार्टर से पुलिस ने जुआरियों को गिरफ्तार किया है. मंगलवार रात पुलिसकर्मियों ने स्टाफ क्वार्टर आई -19 में छापा मारा, जहां से लहू-लुहान हालत में एक युवक को कब्जे में लिया गया. इसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. इस युवक के सिर पर बियर की बोतल धसी थी और शरीर पर चाकुओं के घाव थे.

Advertisement

घायल शख्स का नाम गोपाल ध्रुव बताया गया है. क्वार्टर में दाखिल हुई पुलिस ने मौके से और ताश के पत्ते समेत कई आपत्तिजनक वस्तुए बरामद की हैं. पुलिस के मुताबिक जेल परिसर स्थित जिस सरकारी आवास में यह घटना हुई है वो जेल अधिकारी शांति गोस्वामी को आवंटित है. वर्तमान में उनकी पोस्टिंग गरियाबंद जिला जेल में है लेकिन उनके इस सरकारी आवास में विक्की गोस्वामी नामक शख्स रहता है जो कि उनका बेटा बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक विक्की और उसके तीन दोस्त घटना वाली रात जुआ खेल रहे थे और सभी शराब के नशे में थे. इस दौरान अमित पटेल नामक युवक लाखों रुपए हार गया. इसके बाद जुआ खेलने को लेकर आपसी में विवाद होने लगा. विवाद इतना बढ़ा की अमित पटेल ने गोपाल के सिर पर बियर की बोतल मार दी, फिर चाकू से सिर और उसके बांए हाथ पर वार करके फरार हो गया. पुलिस ने अमित के खिलाफ दफा 307 के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

उधर जेल परिसर में हुई इस घटना के बाद यहां के स्टाफ क्वार्टर में रह रहे लोगों के खिलाफ उंगलिया उठने लगी हैं. बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा ऐसे स्टाफ क्वार्टर है, जिस पर जुआ घर से लेकर चल रही हैं. राकेश नामक रहवासी के मुताबिक कुछ घरो में तो देर रात तक लड़कियां आती जाती हैं. राकेश के मुताबिक जिन्हें स्टाफ क्वार्टर आवंटित हैं ऐसे अफसर कई साल पहले रायपुर सेंट्रल जेल से ट्रांसफर होकर अन्य जिलों में पदस्थ हैं. फिलहाल पुलिस यहां के रहवासियों से पूछताछ कर रही है. डीजीपी जेल ने भी इस घटना के बाद जेल परिसर में रह रहे मौजूदा अफसरों और स्थानांतरित अफसरों को आवंटित स्टाफ क्वार्टर का ब्यौरा मांगा है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement