छत्तीसगढ़: NH-130 पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, 2 की मौके पर मौत, पांच घायल

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर केंदई गांव के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में धनपत यादव और इंद्रजीत नेटी की मौके पर मौत हो गई. हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिनमें दो को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर किया गया. दुर्घटना मोरगा चौकी क्षेत्र में अंधे मोड़ पर हुई.

Advertisement
शादी से लौटते समय हुआ हादसा.(Photo: Gend Lal Shukla/ITG) शादी से लौटते समय हुआ हादसा.(Photo: Gend Lal Shukla/ITG)

गेंदलाल शुक्ल

  • बिलासपुर,
  • 13 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे-130 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए. घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

हादसा कोरबा जिले के मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र में केंदई गांव के पास एक अंधे मोड़ पर हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिलासपुर रेल हादसा... मलबे में जिंदा मिला मासूम, माता-पिता का अब तक नहीं लगा कोई सुराग

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, एक कार में चार लोग सवार थे. इनमें धनपत यादव और इंद्रजीत नेटी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उदयपाल नेटी और रामकुमार पटेल उर्फ पप्पू पटेल घायल हो गए. बताया गया कि इंद्रजीत नेटी अपने परिचित के यहां ग्राम पुटा में शादी समारोह में शामिल होकर अपने गृह ग्राम सरमा लौट रहे थे, तभी केंदई के पास यह हादसा हो गया.

कार का एयरबैग खुलने से सामने बैठे लोगों की जान बच गई. दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जो इस टक्कर में घायल हो गए.

मौके पर जुटी भीड़, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. दुर्घटना की सूचना तुरंत मोरगा चौकी पुलिस और 112 को दी गई. एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची.

Advertisement

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र भेजा. वहां से दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया गया. फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement