बिहारी बाबू यानी शत्रुघ्न सिन्हा ने बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य के लिए नीतीश सरकार की जमकर तारीफ की है. रविवार को पटना साहिब में बख्तियारपुर का दौरा करने पहुंचे 'शॉटगन' ने कहा कि बाढ़ की तबाही के दौरान जिस तरह से नीतीश सरकार ने बचाव और राहत कार्य में तेजी दिखाई, वो काबिले तारीफ है. उन्होंने फरक्का डैम को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सुर में सुर मिलते हुए कहा कि केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए.
केंद्र सरकार भी उठाए कदम
बाढ़ के दौरान बीजेपी के कई नेताओं और मंत्रियों ने पर लापरवाही का आरोप लगाया था, लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार ने बाढ़ के दौरान राहत कार्य में काफी अच्छी कोशिश की है. बाढ़ पीड़ितों के लिए जगह-जगह राहत कैंप लगाए गए. उनके लिए खाने-पानी की व्यवस्था की गई और मुआवजा भी दिया गया. केंद्र सरकार को भी बाढ़ को लेकर उचित कदम उठाना चाहिए. जहां पानी की कमी है वहां बांध बनाकर और जहां बाढ़ की स्थिति है वहां नदियों को जोड़कर स्थायी हल निकालना चाहिए.
नीतीश ने बाढ़ के लिए फरक्का डैम को बताया था जिम्मेदार
बता दें कि नीतीश कुमार का कहना है कि ही गंगा नदी में बाढ़ का कारण है. उनका ये भी कहना है फरक्का डैम की वजह से गंगा में गाद बढ़ रहा है, जिसकी वजह से गंगा की गहराई कम होकर छिछली हो गई है और यही की वजह भी है.
अंजलि कर्मकार / सुजीत झा