लॉकडाउन की मार, कैब ड्राइवर बेच रहा है सब्जी और फल

विकी कुमार रोजाना राजीव नगर इलाके में सुबह 6 बजे सब्जी की दुकान पर खोलता है और शाम 6 बजे सब्जियां और फल बेचता है. दरअसल, विक्की कुमार एक कैब ड्राइवर है और लॉक डाउन से पहले वह पटना में एक ट्रेवल एजेंसी के लिए गाड़ी चलाता था.

Advertisement
विक्की कुमार इन दिनों पटना के राजीव नगर इलाके में सब्जी और फल बेच रहा है विक्की कुमार इन दिनों पटना के राजीव नगर इलाके में सब्जी और फल बेच रहा है

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 29 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:54 PM IST

25 वर्षीय कैब ड्राइवर विक्की कुमार इन दिनों पटना के राजीव नगर इलाके में सब्जी और फल बेच रहा है. सवाल उठता है कि एक कैब ड्राइवर को सब्जी और फल की दुकान क्यों लगानी पड़ी? तो इसका जवाब लॉकडाउन है.

विकी कुमार रोजाना राजीव नगर इलाके में सुबह 6 बजे सब्जी की दुकान पर खोलता है और शाम 6 बजे सब्जियां और फल बेचता है. दरअसल, विक्की कुमार एक कैब ड्राइवर है और लॉक डाउन से पहले वह पटना में एक ट्रेवल एजेंसी के लिए गाड़ी चलाता था.

Advertisement

लॉक डाउन लागू हुआ तो ट्रैवल एजेंसी बंद हुई और साथ ही एजेंसी में चलने वाली सभी गाड़ियां भी बंद हो गए. इसकी वजह से विक्की कुमार बेरोजगार हो गया। ऐसे में उसके सामने सवाल था कि आखिर 9 लोगों के परिवार को वह कैसे पाले?

इसके जवाब में फिर उसने सब्जी की दुकान लगाने की सोची और कुछ लोगों से कर्जा लेकर उसने राजीव नगर इलाके में सब्जी और फल की दुकान डाल दी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्लिक करें


विक्की कुमार बताता है कि लॉक डाउन से पहले वह कैब ड्राइवर के रूप में 8-9 हजार रुपए कमा लिया करता था. सब्जी बेचने के बाद अब वह रोज का 200 से 250 रुपये कमाता है.

विक्की ने कहा- “लॉक डाउन की वजह से मुझे गाड़ी चलाना छोड़ कर सब्जी बेचना पड़ रहा है. पहले मैं महीने का 9000 रुपये कमा लिया करता था. सब्जी बेचकर रोजाना 200 से ढाई सौ रुपये की कमाई हो रही है. मेरे परिवार में 9 लोग हैं और ऐसे में सब का पेट पालना मुश्किल हो रहा है”.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement