नीतीश के जवाब में तेजस्वी की सरकार बनाने के लिए RJD का ऑनलाइन कैंपेन

बिहार चुनाव के लिए जेडीयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे को अभी से प्रमोट करने में जुट गई है और नया नारा दिया है, 'क्यों करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार.' जेडीयू के नारे के जवाब में आरजेडी ने बिहार में 'तेजस्वी सरकार' बनाने के ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की है.

Advertisement
आरजेडी की ओर से पोस्ट किया गया पोस्टर आरजेडी की ओर से पोस्ट किया गया पोस्टर

रोहित कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 05 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

  • बिहार में आरजेडी-जेडीयू के बीच पोस्टर वॉर
  • तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के कैंपेन शुरू
  • कविता के जरिए नीतीश पर आरजेडी का हमला

बिहार विधानसभा चुनाव होने में अभी एक साल का वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों के द्वारा सियासी बिसात बिछाई जाने लगी हैं. जेडीयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे को अभी से प्रमोट करने में जुट गई है. इसके लिए बकायाद नया नारा दिया है, 'क्यों करें विचार, ठीके तो है नीतीश कुमार.' जेडीयू के इस नारे के जवाब में आरजेडी ने बिहार में 'तेजस्वी सरकार' बनाने के ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की है.

Advertisement

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अगला मुख्यमंत्री बनाने को लेकर पार्टी ने सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है. आरजेडी ने अपने  फेसबुक पेज पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें तेजस्वी सरकार बनाने की बात कही गई है. तेजस्वी के पक्ष में जो पोस्ट डाला गया है, जिसमें नारा दिया गया है, 'कर लिया है विचार, हमें चाहिए तेजस्वी सरकार.'

आरजेडी का सोशल मीडिया कैंपेन कहीं ना कहीं 2014 में बीजेपी के कैंपेन से भी मिलता जुलता नजर आ रहा है. 2014 में बीजेपी ने 'अबकी बार- मोदी सरकार' बनाने का नारा दिया था. इसी तर्ज पर आरजेडी ने तेजस्वी के पक्ष में नारा गढ़ा है. इस तरह से आरजेडी ने जेडीयू के नारे के जवाब में बीजेपी के हिट स्लोगन की कापी की है.

Advertisement

आरजेडी ने अपने फेसबुक पेज पर तेजस्वी सरकार बनाने का पोस्टर डालने के अलावा नीतीश कुमार के लिए जेडीयू द्वारा जारी किए गए स्लोगन पर कविता के जरिए हमला बोला है.

आरजेडी की ओरे पोस्ट की कविता...

'क्यूं न करें विचार

गड़बड़ है नीतीश कुमार

हर दिन हो रही है,

हत्या, लूट और बलात्कार.'

'क्यूं न करें विचार,

पलटीमार है नीतीश कुमार.

जनादेश लूट लिया सरेबाजार

चल रही हैं हवाला-हलाला की सरकार

स्थापित हो गया राक्षसराज.'

'क्यूं न करें विचार,

कुर्सी के लालची है नीतीश कुमार

शराबबंदी में भी मिल रहा शराब

चहुंओर फैला दिया व्याभिचार.'

क्यूं न करें विचार,

माफिया से मिले है नीतीश कुमार.'

बाजार में मचा है हाहाकार,

हर तरह फैला है अंधकार

भ्रष्टाचारियों से सजा है सुशासनी दरबार

फिर किस मुंह से कहूं , सुशासन की सरकार.'

'क्यों ना विचार करे बिहार

अपराधियों के संरक्षक हैं नीतीश कुमार

सृजन, शौचालय, धान सहित 36 घोटालों का भ्रष्टाचार

और मुजफ्फरपुर बालिका कांड का अत्याचार

सब कांड पर लगी है सुप्रीम फटकार.'

'फिर क्यूं न करें विचार

सब गड़बड़ पर मौन है नीतीश कुमार.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement