बिहार: भागलपुर के डीएम प्रणव कुमार कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

बिहार के भागलपुर के डीएम प्रणव कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रणव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

सुजीत झा

  • पटना,
  • 12 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

  • भागलपुर के डीएम प्रणव कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गए
  • कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया

देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बिहार में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. अब बिहार के भागलपुर के डीएम प्रणव कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. भागलपुर के सिविल सर्जन डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया, '58 वर्षीय मुंदीचक निवासी और विजिलेंस के डीएसपी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 38 वर्षीय कमिश्नर के. नाजिर, 35 और 45 वर्षीय मीडिया कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं.'

Advertisement

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रणव कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बिहार में इससे पहले एलजेपी सांसद वीणा देवी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं. वीणा देवी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके परिवार के अन्य लोगों की भी जांच की गई थी. फिलहाल वीणा देवी को पटना एम्स में भर्ती कराया गया था.

बसों में हो रही लापरवाही-

बिहार के मुंगेर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया था. जिलाधिकारी राजेश मीणा के आदेश के बाद भी सरकरी बसों में सैनिटाइजर नहीं किया जा रहा है. वहीं, कर्मचारी भी मास्क पहनकर ड्यूटी नहीं करते हैं. यात्री भी बिना मास्क पहने सफर कर रहे हैं. यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में परेशानी न हो इसलिए बीआरसीटी बसों को लॉकडाउन से बाहर रखा गया था. अब ऐसे में बसों में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है.

Advertisement

अन्य अधिकारी भी करवा रहे जांच

पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भतीजी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. इसके बाद उनके पूरे परिवार को होम क्वारनटीन किया गया था और उन्हें इलाज के लिए पटना एम्स भेज गया था. नीतीश की भतीजी भी उनके सीएम आवास पर ही रहती थी. कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पूरे सीएम आवास में हड़कंप मच गया था.

सीएम आवास को सैनिटाइज भी किया गया था. अब भागलपुर के जिलाधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. ऐसे में बिहार में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. प्रणव कुमार के संपर्क में आए अन्य अधिकारी भी कोरोना की जांच करवाने में जुट गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement