बिहार: बीजेपी के डिजिटल चुनाव के आइडिया को जेडीयू ने बताया काल्पनिक

जेडीयू ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बीच देश में डिजिटल गतिविधि में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है मगर बिहार में इसी साल के अंत में होने वाले चुनाव डिजिटल तरीके से होंगे, ऐसा कहना फिलहाल काल्पनिक है.

Advertisement
लॉकडाउन के दौरान ट्रक में घर जाते प्रवासी मजदूर (फोटो- पीटीआई) लॉकडाउन के दौरान ट्रक में घर जाते प्रवासी मजदूर (फोटो- पीटीआई)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 20 मई 2020,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST

  • बिहार में अक्टूबर-नवंबर में है चुनाव
  • कोरोना की वजह से तैयारियां रुकी
  • सुशील मोदी ने डिजिटल चुनाव का प्रस्ताव दिया
बिहार सरकार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू ने सरकार में साझीदार सुशील कुमार मोदी के उस विचार को काल्पनिक बताया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना संक्रमण के दौर में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव डिजिटल तरीके से होगा.

जेडीयू ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बीच देश में डिजिटल गतिविधि में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है मगर बिहार में इसी साल के अंत में होने वाले चुनाव डिजिटल तरीके से होंगे, ऐसा कहना फिलहाल काल्पनिक है.

Advertisement

कई बदलाव करना पड़ेगा चुनाव आयोग को

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, "कोविड-19 काल में डिजिटल गतिविधियां देश में काफी बढ़ी है और ऐसे में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी परंपरागत तौर पर होने वाली रैलियां और हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल में बदलाव की गुंजाइश हो सकती है, सुशील मोदी ने जो कहा है वह फिलहाल एक काल्पनिक स्थिति है मगर चुनाव आयोग को कई तरह के बदलाव के लिए खुद को तैयार करना पड़ेगा."

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

बीजेपी को सिर्फ चुनाव की चिंता

वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी आरजेडी ने सुशील कुमार मोदी पर हमला करते हुए कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्हें केवल बिहार विधानसभा चुनाव की चिंता सता रही है.

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आपदा और बिहार के इस संकटकाल में सरकार को लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए और उनकी चिंता करनी चाहिए. लाखों की संख्या में जो प्रवासी मजदूर आ रहे हैं, उन्हें किस तरीके से रोजगार दिया जाए, इसकी चिंता उन्हें नहीं है बल्कि उन्हें केवल चुनाव की पड़ी है. यह साफ तौर पर दिखाता है कि बीजेपी जनता के बारे में नहीं बल्कि चुनाव के बारे में सोचती है.

Advertisement

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

243 सीटों के लिए चुनाव

बता दें कि इस साल के अंत में बिहार विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं. लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से चुनाव की तैयारियां रुकी हुई हैं. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. 2015 में 12 अक्टूबर से 5 नवम्बर के बीच चुनाव हुए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement